Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Phone: दिसंबर में लॉन्च होंगे कई दमदार स्मार्टफोन, Vivo और iQOO हैं तैयार

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 10:21 AM (IST)

    Upcoming Phones in December 2024 नवंबर की तरह दिसंबर के महीने में भी नए स्मार्टफोन लॉन्च होने का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस महीने वीवो और आईकू समेत ...और पढ़ें

    दिसंबर के पहले दस दिन में आ रहे तीन दमदार फोन
    दिसंबर के पहले दस दिन में आ रहे तीन दमदार फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए शानदार रहा है। इस महीने मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में अनेकों फोन लॉन्च हुए हैं। दिसंबर के महीने में भी नए फोन आने का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस महीने आईकू और वीवो समेत कई कंपनियां भारत में तगड़े फोन लेकर आ रही हैं। इनकी लॉन्च डेट का खुलासा भी किया जा चुका है।

    इनमें से कुछ फोन ऐसे हैं, जो पहले से चाइनीज मार्केट में बिक्री के लिए मौजूद हैं और अब इन्हें भारत में लाया जा रहा है। आइए, अपकमिंग फोन्स (Upcoming Phones in December 2024) पर एक नजर डाल लेते हैं।

    iQOO 13

    पहले से चाइना में मौजूद iQOO 13 3 दिसंबर को भारत में एंट्री लेने के लिए तैयार है। अमेजन पर इस फोन के बारे लगभग सारी डिटेल रिवील हो चुकी है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा होगा। साथ ही पावर के लिए 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000 mAh की बैटरी होगी। इसे Legend Edition और Nardo Grey कलर ऑप्शन में कंपनी लेकर आ रही है। फोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- iQOO 13 स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16GB तक रैम और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

    Redmi Note 14 सीरीज

    कई दिन पहले कंपनी Redmi Note 14 सीरीज का इंडिया लॉन्च कन्फर्म कर चुकी है। सीरीज को 9 दिसंबर को भारत में पेश किया जाएगा। अपकमिंग सीरीज में कंपनी Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ वेरिएंट को पेश करने वाली है। इनमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट मिलने की संभावना है। यह सीरीज रेडमी नोट 13 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आ रही है।

    खबरें और भी

    Vivo X200 सीरीज

    वीवो की फ्लैगशिप सीरीज Amazon इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट के जरिये बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसकी लॉन्च डेट तो फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इसे भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 6000 mAh बैटरी जैसी खूबियां हो सकती हैं। आने वाले लॉन्च में शाओमी की 15 सीरीज का नाम भी शामिल है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल ज्यादा अपडेट नहीं मिला है। 

    यह भी पढ़ें- Vivo Y300 और Oppo F27 में कौन-सा फोन पावरफुल, 25000 रुपये से कम में किसे खरीदें?