Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Smartphone: जल्द लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट में होगी एंट्री

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 07:30 AM (IST)

    Upcoming Smartphones in March 2024 अगले महीने कई स्मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इस लेख में हम ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले ...और पढ़ें

    मार्च में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट
    मार्च में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी महीने में भारत और ग्लोबल स्तर पर कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं और अगला महीना भी कई स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार है। मार्च 2024 में Samsung Galaxy F15, Nothing Phone (2a), Realme 12+ 5G सहित कई फोन शामिल हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

    Samsung Galaxy F15

    Samsung का अपकमिंग फोन फ्लिपकार्ट पर कई जरूरी जानकारी के साथ मौजूद है। इस 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद ये फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें एमोलेड डिस्प्ले और 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

    Nothing Phone (2a)

    ट्रांसपेरेंट नथिंग फोन (2a) की भी लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। यह 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए आयोजित किए जाने वाले इवेंट में कंपनी ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।

    Realme 12+ 5G

    यह फोन 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कुछ जानकारी के फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में Sony LYT-600 OIS लेंस दिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    Oppo F25 Pro 5G

    स्टाइलिश डिजाइन वाला यह फोन अगले महीने नहीं बल्कि इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन 29 फरवरी है। इसमें 64MP+8MP+2MP कैमरा सेटअप प्रदान किया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

    फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

    Vivo V30 Series

    वीवो की अपकमिंग सीरीज को हाल ही में फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर लाइव किया गया है। Vivo V30 सीरीज आने वाले समय में कभी लॉन्च हो सकती है। यह कमिंग सून की टैगलाइन के साथ यहां लिस्टेड है। इसमें कंपनी कैमरा पर खास फोकस करने वाली है।

    ये भी पढ़ें- 12GB तक रैम और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Vivo के इस फोन की कीमत आई सामने, यहां जाने फीचर्स और सेल से जुड़ी डिटेल