Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TikTok Ban: चाइनीज ऐप टिकटॉक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुरक्षा कारणों से अमेरिका में होगा बैन!

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 08:30 PM (IST)

    TikTok की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत के बाद अमेरिका में ऐप को बैन किया जा सकता है। अमेरिका की संसद में एक बिल पेश किया गया है जो ऐप की चाइनीज ओनरशिप ...और पढ़ें

    अमेरिका में बैन किया जा सकता है टिकटॉक
    अमेरिका में बैन किया जा सकता है टिकटॉक

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। भारत की तरह इस पर अमेरिका में भी बैन लगाया जा सकता है। अमेरिकी संसद में एक बिल पेश किया गया है, जो पारित होने पर बीजिंग बेस्ड कंपनी ByteDance की शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok में अपने शेयर बेचने पर मजबूर या फिर ऐप को अमेरिका में बैन लगा सकता है।

    यह कदम ऐप की चीनी स्वामित्व से देश की सुरक्षा चिंता को लेकर लाया जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में TikTok पर बैन को लेकर पिछले साल भी ऐसा कानून संसद में लाया गया था।

    उस समय टिकटॉक की भारी पैरवी के चलते यह बिल पास नहीं हो पाया था। अमेरिका की संसद में मंगलवार को लाए गए नए बिल को दोनों दलों का समर्थन है। इस बिल पर गुरुवार को मतदान हो सकता है।

    क्या होगा अगर बिल पारित हो जाए?

    अगर यह बिल पारित हो जाता है तो TikTok को ऐप स्टोर और वेब होस्टिंग सेवाओं को जुर्माना देना होगा। अगर वह अमेरिका में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहता है तो उसे ऐप का चीनी स्वामित्व खत्म करना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कॉलर आईडी अनाउंसमेंट कैसे करें इनेबल और डिसेबल? बिना फोन में देखें पता चलेगा कौन कर रहा है कॉल; बड़ा आसान है तरीका

    टिकटॉक को बेचने के लिए ByteDance को पांच महीने का समय मिलेगा अगर ऐप के ओनर चाइनीज ही रहते हैं तो ऐप को अमेरिका में बैन का सामना करना होगा।

    भारत में बैन है TikTok

    भारत सरकार ने साल 2022 में टिकटॉक समेत 58 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था। अमेरिका में टिकटॉक के 15 करोड़ से भी ज्यादा का यूजरबेस है।

    यह भी पढ़ें: Redmi Note 13 Pro vs Nothing Phone 2a: 25 हजार रुपये तक के बजट में कौन-सा फोन है बेस्ट, चेक करें दोनों में अंतर