Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Update: खुशखबरी ! अब एड्रेस प्रूफ के बिना भी अपडेट होगा आधार, बस करना होगा ये काम

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 04:06 PM (IST)

    आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। UIDAI आपको अपने आधार में कुछ जानकारियों को बदलने की अनुमति देता है। इसमें आपका एड्रेस भी शामि ...और पढ़ें

    Update address on Aadhaar without address proof, know the details
    Update address on Aadhaar without address proof, know the details

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा कई सरकारी कामों में भी इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपको अपने आधार में कुछ जानकारी बदलना चाहते हैं तो UIDAI इसकी सुविधा देता है। लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब भारतीयों को अपने परिवार के मुखिया की सहमति से आधार में पते को ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति दे रहा है।

    घर के मुखिया की मदद से अपडेट होगा आधार 

    UIDAI एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा कि वह अब आधार धारकों को सुविधा दे रहा  है। इसकी मदद से आप बिना किसी प्रमाण पत्र के जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको परिवार के मुखिया( Head of the family) के अनुमति की जरूरत होगी।

    यह भी पढे़ें- एयरटेल ने इंदौर में शुरू की Airtel 5G Plus की सर्विस, मिलेगी दनादन इंटरनेट स्पीड

    जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट

    इसके लिए आप आवेदक और परिवार के मुखिया (HOF) दोनों के नाम और उनके बीच संबंध का उल्लेख करने वाले डॉक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते है। ये डॉक्यूमेंट के प्रमाण पत्र की तरह इस्तेमाल हो सकते हैं और नई प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए HOF द्वारा OTP-आधारित प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है।

    HOF-आधारित ऑनलाइन एड्रेस अपडेट

    संबंध दस्तावेज का प्रमाण उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में, UIDAI बयान के अनुसार निवासी को UIDAI द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में मुखिया द्वारा सेल्फ डिक्लेरेशन देता है। बता दें कि आधार में HOF-आधारित ऑनलाइन पता अपडेट एक निवासी के रिश्तेदारों (बच्चों), पति/पत्नी, माता-पिता आदि के लिए बहुत मददगार होगा, जिनके पास अपने आधार में पते को अपडेट करने के लिए स्वयं के नाम पर कोई सहायक दस्तावेज नहीं हैं।

    खबरें और भी

    देश के भीतर अलग-अलग कारणों से शहरों और कस्बों में जाने वाले लोगों के साथ, इस तरह की सुविधा लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी। पते को अपडेट करने का नया विकल्प UIDAI द्वारा निर्धारित पुराने प्रक्रिया से अलग है, जिसमें पते के किसी भी वैध प्रमाण का उपयोग किया जाता है।

    यह भी पढे़ें- आपकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं ये ऐप्स, तुरंत करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे परेशान