Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन कलर ऑप्शन

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    वीवो S60 5G फोन अगले हफ्ते 29 मई को चीन में लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस तीन आकर ...और पढ़ें

    Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन कलर ऑप्शन

    Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन कलर ऑप्शन 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo S60 के नाम से पेश करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को अगले हफ्ते चीन में Vivo TWS 5e के साथ पेश करने वाली है। ये डिवाइस Vivo S50 की जगह आएगा, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

    वहीं, हाल ही में अब कंपनी के एक अधिकारी ने आने वाले S सीरीज के डिवाइस के बारे में कई डिटेल्स शेयर की हैं, जिनमें इसकी बैटरी कैपेसिटी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इनग्रेस प्रोटेक्शन (IP) रेटिंग मिलती है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है और साथ ही इसके डिजाइन की भी एक झलक शेयर की है। कंपनी का कहना है कि नया Vivo S60 देश में तीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

    Vivo S60 के कलर ऑप्शन आए सामने

    कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Weibo पोस्ट में बताया है कि Vivo S60 चीन में तीन कलर ऑप्शन में आएगा, जिन्हें Early Summer Green, Midsummer Night's Dream और Sea of Stars के नाम से पेश किया जाएगा। जहां ग्रीन और ब्लैक कलर के शेड्स में पीछे की तरफ एक ही कलर का डिजाइन होगा जबकि Sea of Stars में वाइट बैकग्राउंड के साथ ब्लू कलर की झलक और छोटे-छोटे तारों जैसे डिजाइन मिलेगा।

    S सीरीज का ये सबसे नया स्मार्टफोन 29 मई को चीन में स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें तीन कैमरों का सेटअप होगा।

    खबरें और भी

    Vivo S60 के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S60 में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 का सपोर्ट भी मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि ये चार्जिंग के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल रखेगा।

    इसमें Vivo का Micro Electric Wizard 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये हैंडसेट की बैटरी खत्म होने से ठीक पहले चल रहे काम को सेव कर लेगा। सर्ग ही इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Vivo का ये नया फोन 29 मई को होगा लॉन्च, मिलेगी 7,200mAh की बैटरी