Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं मिलेगा ऐसा मौका! केवल 2000 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा Vivo का ये 5G, मिल रहे हैं कई शानदार ऑफर्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 01:44 PM (GMT+05:30)

    Vivo ने कुछ महीनों पहले Vivo T2 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है जिसमें Vivo T2 और Vivo T2x 5G शामिल है। फिलहाल इस सीरीज का ...और पढ़ें

    Vivo T2x 5G पर मिल रहा डिस्काउंट, यहां जानें सारी डिटेल्स
    Vivo T2x 5G पर मिल रहा डिस्काउंट, यहां जानें सारी डिटेल्स

    HighLights

    1. Vivo T2x को भारत में मार्च में लॉन्च किया था।
    2. ये कंपनी का बजट फोन है , जिसकी कीमत 15000 रुपये से कम है।
    3. इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर 2000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने इस साल अप्रैल में अपने बजट डिवाइस के साथ Vivo T2 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के Vivo T2x 5G को सेल पर ला रही है। जिसके तहत आप इसे केवल 2000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

    फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा इस डिवाइस में बहुत से खास फीचर्स मिलते है। आइये इसके ऑफर, डिस्काउंट और डिटेल्स के बारे जानते हैं।

    Vivo T2x 5G की कीमत

    • Vivo T2x 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 6GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई थी।
    • फिलहाल हम जिस स्टोरेज मॉडल की बात कर रहे हैं वो 4GB रैम वेरिएंट है, जिसे 11,999 रुपये के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। यानी कि आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • अगर आप इस फोन को 2000 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको EMI ऑप्शन को चुनना होगा, जिसके तहत आप इसे सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
    • इसके अलावा डिवाइस पर बैंक ऑफर्स के तहत भी 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी।
    • इस डिवाइस को मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Vivo के 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें क्या मिल रहा है ऑफर

    Vivo T2x 5G के फीचर्स

    • Vivo T2 5G में आपको 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन  की सुविधा दी गई है।
    • प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में  स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 
    • फोटोग्राफी फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मिलता  इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर और 2MP बोकेह लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

    यह भी पढ़ें- 64MP कैमरा और AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सबसे पतला फोन, जानें कीमत और सेल डेट

    खबरें और भी