Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 7300 mAh बैटरी वाला 5G फोन वैलेंटाइन वीक में हुआ सस्ता, स्नैपड्रगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:00 AM (IST)

    वैलेंटाइन वीक के दौरान Vivo T4 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन अब ₹22,999 में उपलब्ध है, जो इसकी मूल कीमत से 11% कम ...और पढ़ें

    Vivo का 7300 mAh बैटरी वाला 5G फोन वैलेंटाइन वीक में हुआ सस्ता, स्नैपड्रगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

    Vivo का 7300 mAh बैटरी वाला 5G फोन वैलेंटाइन वीक में हुआ सस्ता, स्नैपड्रगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी वैलेंटाइन वीक के दौरान अपने पार्टनर के लिए कोई स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo का पावरफुल 5G स्मार्टफोन Vivo T4 5G अब पहले से काफी ज्यादा कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फ्लिपकार्ट इन दिनों इस डिवाइस पर शानदार डील दे रहा है।

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7300mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा डिवाइस में दमदार Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरा देखने को मिल रहा है, जो इसे इस सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बना देती है। डिस्काउंट के चलते यह फोन अब और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी डील साबित हो सकता है।

    Vivo T4 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    Vivo के इस शानदार 5G फोन की कीमत वैसे तो 25,999 रुपये है, लेकिन वैलेंटाइन वीक के दौरान Flipkart इस फोन पर फ्लैट 11% का डिस्काउंट दे रहा है। इससे इसकी कीमत कम होकर ₹22,999 रह गई है। इतना ही नहीं इस फोन पर शानदार बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको फ्लैट ₹1000 का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

    जबकि Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट 5% कैशबैक मिल रहा है। इन ऑफर्स के साथ ये डील और भी खास हो जाती है। इसके अलावा, एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके ₹19000 तक की छूट भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    Vivo T4 5G के टॉप फीचर्स

    वीवो T4 5G में सबसे खास इसकी 7,300mAh की है बैटरी है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.77-इंच 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 से लैस है और 8/12GB रैम, 50MP का प्राइमरी कैमरा और Android 15 के साथ आता है। इसके आलावा डिवाइस में IP65 रेटिंग, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Vivo के दो नए 5G फोन: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स