विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी

Updated: Sun, 16 Aug 2026 10:00 AM (IST)

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के आखिरी दिन Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस फोन पर ₹14,000 का फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ कीमत ₹17,099 तक हो जाती है।

Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी

Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी


HighLights

  1. Vivo T5 Lite 44W 5G पर ₹14,000 का फ्लैट डिस्काउंट।

  2. बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत ₹17,099 तक।

  3. 6,500mAh बैटरी, 44W FlashCharge और 50MP कैमरा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Freedom Sale चल रही है जिसका आज आखिरी दिन है। इस सेल में अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इसी सेल के दौरान वीवो का Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 14 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

वीवो के इस डिवाइस में बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में MediaTek का पावरफुल 5G प्रोसेसर भी मिल रहा है। स्मार्टफोन में शानदार तस्वीरें लेने के लिए 50MP का Sony AI डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इस डील के बारे में जान लेते हैं...

Vivo T5 Lite 44W 5G पर डिस्काउंट

वीवो के इस फोन की कीमत वैसे तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 33,999 रुपये है लेकिन अभी सेल में आप इस फोन को सिर्फ 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी फोन पर फ्लैट 14 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसके साथ तो डिवाइस की कीमत और कम हो जाती है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 9.05.43 AM

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ तो फोन पर 2,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 17,099 रुपये रह जाती है। डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 18,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Vivo T5 Lite 44W 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिल रहा है, साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

Vivo T5 Lite 44W 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony AI डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे क्लियर फोटो और स्मूद वीडियो कॉल की सुविधा मिलती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 6,500mAh बैटरी है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 12GB RAM वाला 5G फोन अब नए Edition में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी