Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 6,500 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    वीवो आज भारत में अपना नया किफायती 5G फोन Vivo T5 Lite लॉन्च कर रहा है, जिसमें 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ...और पढ़ें

    Vivo का 6,500 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

    Vivo का 6,500 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज यानी 16 जुलाई को भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी Vivo T5 Lite के नाम से पेश करने वाली है जिससे उसकी सस्ती T-सीरीज लाइनअप और बढ़ेगी। उम्मीद है कि यह आने वाला स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Vivo T4 Lite की जगह लेगा।

    T5 Lite, Vivo की T-सीरीज में सबसे किफायती ऑप्शन होगा। इसकी खासियतों में फास्ट चार्जिंग से लेकर बड़ी बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और कुल मिलाकर एक बैलेंस्ड पैकेज देखने को मिल सकता है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...

    Vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च डिटेल्स

    Vivo T5 Lite को भारत में आज यानी 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि ये डिवाइस Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन रिटेल आउटलेट्स समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही T5 Lite का डिजाइन भी टीज कर दिया है। यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू कलर में पैटर्न वाले फिनिश और डार्क ब्लू शेड में आएगा।

    Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Lite में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो इसके पिछले मॉडल T4 Lite से एक बड़ा अपग्रेड होने वाला है। साथ ही फोन में इस बार मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ IP65-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी मिलेगा, जिससे ये फोन डेली यूज के लिए बेहतर ऑप्शन बन जाएगा।

    खबरें और भी

    दमदार MediaTek प्रोसेसर

    फोन में दमदार MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है, जो ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और कैज़ुअल गेमिंग के लिए बेस्ट हो सकता है। जबकि फोन में सामने की तरफ 120Hz डिस्प्ले और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और आउटडोर में बेहतर विजिबिलिटी भी मिलेगी।

    इसके अलावा डिवाइस में OriginOS 6 देखने को मिलेगा और इसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI डॉक्यूमेंट्स और प्राइवेट स्पेस जैसे कई AI फीचर्स का एक सेट भी मिलेगा। ये चीजें दिखा रही हैं कि वीवो अपने बजट स्मार्टफोन में भी प्रोडक्टिविटी और AI-पावर्ड टूल्स लाने की तैयारी में है।

    किसके लिए बेस्ट है फोन?

    वहीं, जो ग्राहक मिड-रेंज सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ, दमदार डेली परफॉर्मेंस और लेटेस्ट AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए Vivo T5 Lite एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी डिवाइस की कीमत का एलान आज लॉन्च इवेंट में कर सकती है, इसलिए खरीदने का फैसला लेने से पहले फाइनल डिटेल्स का इंतजार करना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6.8-इंच डिस्प्ले भी