विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:00 PM (IST)

फ्लिपकार्ट दिवाली से पहले Vivo T5 Pro 5G पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है, जिससे यह फोन ₹36,999 में उपलब्ध ...और पढ़ें

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी फेस्टिव सीजन में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो आपके लिए Flipkart शानदार डील लेकर आया है। जी हां, दिवाली से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Vivo के दमदार 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट दे रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है।

इतना ही नहीं इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। ऐसे में बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग वाला फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट

Flipkart पर Vivo T5 Pro 5G को दिवाली से पहले शानदार डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का 128GB + 6GB RAM वेरिएंट 49,999 रुपये की जगह सिर्फ 36,999 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब है कि फोन पर सीधे 26% यानी 13,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे आप डिवाइस को और कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,650 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 31,349 रुपये रह जाएगी। जबकि SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा रहा है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी 4,000 रुपये की छूट मिल रही है।

अन्य ऑफर्स की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 32,400 रुपये तक की छूट और नो-कॉस्ट EMI में 5,500 रुपये की 6 महीने की EMI पर भी फोन खरीदने का ऑप्शन है, जिसमेंकुल भुगतान 32,999 रुपये होगा।

Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

वीवो के इस बड़ी बैटरी वाले फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4X RAM के ऑप्शन हैं।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें OIS और EIS सपोर्ट भी है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 9,020mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।