Vivo का 28,999 वाला 5G फोन मिल रहा है सिर्फ 22,999 में, 7200 mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
वीवो T5x 5G स्मार्टफोन, जिसमें 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा है, फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में उपलब्ध है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने भारत में पिछले महीने एक बड़ी बैटरी वाला शानदार 5G फोन लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को अपनी T सीरीज के तहत vivo T5x 5G के नाम से पेश किया था। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी, मीडियाटेक 7400 टर्बो चिपसेट, 6.76-इंच 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं।
डिवाइस की कीमत वैसे तो 28,999 रुपये है लेकिन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इसे काफी सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी 25 हजार रुपये से कम में कोई फोन ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट ऑफर
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Vivo T5x 5G का कीमत वैसे तो 28,999 रुपये है लेकिन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इसे सिर्फ 22,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां से आप और भी डिस्काउंट ले सकते हैं।
ग्राहक SBI या Axis Flipkart Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1,150 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे कीमत और कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,350 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo T5x 5G के टॉप फीचर्स
विवो T5x 5G एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसे मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 44W चार्जिंग के साथ एक 7200mAh की बड़ी बैटरी और मीडियाटेक 7400-टर्बो प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.76-इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP Sony AI कैमरा और IP68/IP69+ रेटिंग भी मिल रही है। डिवाइस 6GB/8GB रैम वेरिएंट में आता है।