Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:00 AM (IST)

    वीवो T5x 5G की पहली सेल आज से शुरू होगी। इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती ...और पढ़ें

    Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स

    Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई शानदार फीचर्स  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपनी T सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Vivo T5x 5G के नाम से पेश किया। इस नए डिवाइस में पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ 7,200mAh की बैटरी भी मिल रही है।

    डिवाइस में 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए खास IP68 और IP69 रेटिंग भी देखने को मिल रही है। वहीं, आज से इस शानदार 5G फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। चलिए पहले इसकी कीमत और ऑफर जान लेते हैं...

    Vivo T5x 5G की कीमत और ऑफर

    • Vivo T5x 5G के 6GB + 128GB RAM वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
    • डिवाइस के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।
    • डिवाइस के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

    डिवाइस की सेल 24 मार्च यानी आज से Flipkart, Vivo India के ऑनलाइन स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर 12 बजे से शुरू होगी। यह डिवाइस Cyber Green और Star Silver कलर ऑप्शन में आता है।

    Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    वीवो अपने इस फोन पर HDFC, Axis, SBI बैंक कार्ड और UPI से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। साथ ही डिवाइस पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा 1,199 रुपये वाले Jio प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने के लिए 10 OTT एप्स का फ्री प्रीमियम एक्सेस भी मिल रहा है।

    खबरें और भी

    Vivo T5x 5G के खास फीचर्स

    वीवो के इस शानदार फोन में 6.76-इंच का फ़ुल-HD+ (1,080x2,344 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। डिवाइस 120Hz तक के रिफ़्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर चलता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है।

    फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जहां 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है। जबकि फोन में सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी, 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- 9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन की सेल आज से, 12GB तक RAM भी