Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivo V30 Lite 4G ग्लोबली हुआ लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 04:38 PM (IST)

    लेटेस्ट लॉन्च Vivo V30 Lite 4G को ब्लैक और ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट रसिया में लॉन्च हुआ है। जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिए ...और पढ़ें

    Vivo V30 Lite 4G ग्लोबली लॉन्च हुआ है।
    Vivo V30 Lite 4G ग्लोबली लॉन्च हुआ है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर वीवो ने हाल ही में V30 Lite 5G को कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस फोन का 4G वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। इसको Vivo V30 Lite 4G के नाम से लॉन्च किया गया है। इसमें 120z रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन 80w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए इस फोन के स्पेक्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।

    कीमत-स्टोरेज और कलर

    लेटेस्ट लॉन्च Vivo V30 Lite 4G को ब्लैक और ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट रसिया में लॉन्च हुआ है। जबकि 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंबोडिया में लॉन्च हुआ है। रसिया में इसकी कीमत RUB 24,999 (लगभग 22,512) और कंबोडिया में KHR 1.2 million (लगभग 24,717) में लॉन्च किया गया है।

    Vivo V30 Lite 4G स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

    परफॉर्मेंस: फोन Qualcomm के Snapdragon 685 चिपसेट पर संचालित होता है। इसमें एंड्रॉइड 14 बेस्ड Funtouch OS दिया गया है।

    कैमरा: बैक में एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

    बैटरी: 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।

    अन्य: इसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, और GPS सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स microSD के जरिये स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

    V30 Lite 4G vs V30 Lite 5G

    इन दोनों फोन के अंतर की बात करें तो 5G वेरिएंट में Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। जबकि सउदी अरबिया वाले वेरिएंट में Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 चिपसेट मिलता है। 5G फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। लेकिन 4G में 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- Facebook New Feature: फेसबुक पर भी मिलेगी यूट्यूब जैसी खास सुविधा, कंपनी कर रही नया फीचर देने की प्लानिंग

    खबरें और भी