Vivo के दो नए 5G फोन लॉन्च, DSLR-जैसा तगड़ा कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
वीवो ने भारत में अपनी नई Vivo V70 सीरीज के तहत दो 5G स्मार्टफोन, Vivo V70 और Vivo V70 Elite लॉन्च किए हैं। Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने ये दोनों नए डिवाइस अपनी Vivo V70 सीरीज के तहत पेश किए हैं। इस लाइनअप में दो मॉडल Vivo V70 और बिल्कुल नया Vivo V70 इलीट लॉन्च किया गया है। जहां एक तरफ Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है तो दूसरी तरफ स्टैंडर्ड वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों हैंडसेट लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस हैं जिससे फोन्स में काफी कमाल के फीचर्स मिल रहे है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।
Vivo V70 और Vivo V70 इलीट की कीमत
- वीवो V70 एलीट की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 51,999 है।
- वीवो V70 एलीट की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 56,999 है।
- वीवो V70 एलीट की कीमत 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 61,999 है।
- वीवो V70 की कीमत 8GB+256GB के लिए 45,999 है।
- वीवो V70 की कीमत 12GB+256GB के लिए 49,999 है।
कंपनी SBI, HDFC बैंक और यस बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक दे रही है। डिवाइस की सेल 10 फरवरी से फ्लिपकार्ट और वीवो ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। वीवो V70 एलीट ऑथेंटिक ब्लैक, पैशन रेड और सैंड बेज कलर में उपलब्ध है, जबकि वीवो V70 लेमन येलो और पैशन रेड शेड्स में उपलब्ध है।


Vivo V70 और Vivo V70 इलीट के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो V70 एलीट और वीवो 70 में 6.59-इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर करता है। डिवाइस में डुअल सिम, एंड्रॉयड 16-बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। कंपनी हैंडसेट के लिए 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
फोन को पावर देने के लिए वीवो V70 एलीट में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है, जो 3GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। साथ ही फोन में 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। जबकि दूसरी तरफ स्टैंडर्ड Vivo V70 में 2.8GHz का ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलता है। इस फोन में 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
खबरें और भी

Vivo V70 और Vivo V70 इलीट के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 Elite और Vivo V70 में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जो आपको फोन पर DSLR जैसी तस्वीरें दे सकता है। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.88) का प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल (f/2.65) का सुपर टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है।
सामने की तरफ दोनों हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल (f/2.0) के फ्रंट कैमरा है। इससे आप फोन में फ्रंट से भी 4K रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा Vivo के V70 Elite और V70 में 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।