Vivo के 6,500mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा भी
वीवो जल्द ही भारत में अपनी V70 सीरीज लॉन्च करेगा। सीरीज में दो नए फोन लॉन्च होंगे जिनमें नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और Zeiss ब्रांडिंग वाले कैमरे मि ...और पढ़ें

Vivo के 6,500mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP सेल्फी कैमरा भी
HighLights
Vivo V70 सीरीज में नया डिज़ाइन और Zeiss कैमरा।
6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले।
V70 Elite में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 और 50MP सेल्फी कैमरा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द ही भारत में अपनी V सीरीज के दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी V70 और V70 Elite के नाम से पेश करने वाली है। इस बार V70 सीरीज न सिर्फ नए डिजाइन के साथ आ रही है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी इस बार बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही इन दोनों डिवाइस में Zeiss ब्रांडिंग भी बरकरार रहेगी। इसका मतलब है कि फोन में आपको कैमरा क्वालिटी भी टॉप लेवल देखने को मिलने वाली है। चलिए नई सीरीज से जुड़ी हर एक डिटेल जानते हैं।
कैसे होगा Vivo V70 सीरीज का डिजाइन?
सबसे पहले बात करें V70 सीरीज के डिजाइन की तो कंपनी ने फोन को टीजर पोस्ट के जरिए पहले ही टीज कर दिया है। जहां आने वाले स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिल रही है। वेबसाइट पर दिखाए गए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एक नया स्क्वेयर जैसा कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। यह Vivo V60 पर वर्टिकली-अरेंज्ड पिल शेप कैमरा मॉड्यूल से अलग है।
Vivo V70 सीरीज की डिस्प्ले और बैटरी
इसके साथ ही V70 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। V70 Elite में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है, जो V60 में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर से ज्यादा फास्ट होगा। बैटरी की बात करें तो वीवो V70 सीरीज में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo V70 सीरीज के कैमरे
कैमरा की बात करें तो V सीरीज ने एक अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस मिल सकता है। Vivo ने बताया है कि V70 Elite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जहां एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो और एक अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है।
खबरें और भी
डिवाइस में सामने की तरफ भी 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। सभी सेंसर को Zeiss ब्रांडिंग मिलेगी। Vivo के अनुसार, V70 Elite 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि यह सिर्फ प्राइमरी सेंसर के लिए उपलब्ध होगा या बाकी सेंसर पर भी मिलेगा।
Vivo V70 सीरीज की परफॉर्मेंस
परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो V70 सीरीज इस बार बड़ा अपग्रेड लेकर आ रही है। Vivo V70 Elite में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। जबकि स्टैंडर्ड V70 में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 देखने को मिल सकता है। दोनों डिवाइस LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकते हैं।
Vivo V70 सीरीज लॉन्च और संभावित कीमत
कंपनी ने अभी तक V70 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि ये डिवाइस अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं। कीमत के बारे में भी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो V70 Elite की कीमत लगभग 55 हजार रुपये तक जा सकती है।