Vivo का 7200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 144Hz OLED डिस्प्ले के साथ ZEISS कैमरा भी
Vivo अपना नया V-सीरीज स्मार्टफोन Vivo V80 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करेगा, जिसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी और 90W ...और पढ़ें

Vivo का 7200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 144Hz डिस्प्ले के साथ ZEISS कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द ही भारत में अपना नया V-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Vivo V80 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। यह नया डिवाइस अगले महीने 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर्स के जरिए डिवाइस के कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।
कंपनी इस बार फोन में बड़े कैमरा अपग्रेड के साथ दमदार बैटरी देने वाली है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिलेगा...
Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। डिवाइस 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाएगी, जबकि लो लाइट में आंखों की सेफ्टी के लिए ब्राइटनेस को 1 निट तक कम किया जा सकेगा। खास बात ये है कि फोन में सिर्फ 1.25mm के बेजल्स होंगे।
डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में वन-पीस कोल्ड-कार्व्ड ग्लास बैक और फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। इसे Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V80 के कैमरा स्पेक्स
लॉन्च से पहले Vivo V80 के कैमरा स्पेक्स सामने आ गए हैं। कंपनी का कहना है कि फोन में ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस में 50MP ZEISS OIS प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो Sony LYTIA 700V सेंसर के साथ आएगा।
साथ ही इस अपकमिंग फोन में 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा भी मिलेगा। फोन में IMX882 सेंसर, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरा सिस्टम 100x तक जूम सपोर्ट भी ऑफर करेगा।
डिवाइस में ZEISS अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। जबकि सेल्फी और ग्रुप फोटो के लिए फोन में सामने की तरफ 50MP ZEISS Group Selfie कैमरा मिलेगा, जिसमें 92 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस में 4K Cinematic Video और 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
डिवाइस में 30 से ज्यादा AI फीचर्स
इतना ही नहीं इस अपकमिंग वीवो फोन में 30 से ज्यादा AI क्रिएटिव टूल्स भी देखने को मिलेंगे। डिवाइस में खास AI Diwali Portrait 2.0 मोड भी मिलेगा, जो फेस्टिव फोटो में लाइटिंग, रंगोली और तोरण जैसे एलिमेंट्स को बेहतर करने में हेल्प करेगा। डिवाइस में Live Sticker Collage, Pet Pals, Snap Note और Security Shield भी मिलेगी।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी
फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो V-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। कंपनी का कहना है कि ये 14 घंटे तक लगातार नेविगेशन टाइम और 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है। डिवाइस में 90W FlashCharge सपोर्ट मिलने वाला है जिससे फास्ट चार्जिंग मोड में 30 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाएगी। लॉन्च के बाद फोन Vivo.com, Amazon.in, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
