Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    वीवो ने रूस में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन Vivo X300 FE लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट, 50MP ट्रिपल ...और पढ़ें

    Vivo का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Vivo का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने दिसंबर 2025 में अपनी X सीरीज के डिवाइस लॉन्च किए थे जिसे कंपनी ने वीवो X300 और वीवो X300 प्रो के नाम से ग्लोबली पेश किया था। इन दोनों डिवाइस के लॉन्च के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि आने वाले दिनों में इस सीरीज का एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप X300 FE भी लॉन्च कर सकती है।

    हैरानी की बात है कि कंपनी ने अब डिवाइस को रूस में ऑफिशियल तोर पर लॉन्च कर दिया है। चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत जानते हैं...

    Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स

    वीवो के इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिस्प्ले पैनल 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और डिवाइस में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलने वाला है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी।

    Vivo X300 FE के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ IMX882 सेंसर का यूज करने वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने वाला है।

    सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

    Vivo X300 FE की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो रूस में कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X300 FE की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन डिवाइस देश में Ozon जैसे रिटेलर्स के जरिए RUB 60,124 यानी लगभग 71,000 रुपये में बिक रहा है।

    खबरें और भी

    इसके बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के 512GB वाले वेरिएंट की कीमत RUB 64,405 यानी लगभग 76,000 रुपये है। डिवाइस कूल लिलाक, ग्रेफाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट कलर में आता है।

    यह भी पढ़ें- 6500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी