विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का शानदार कैमरा वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और LPDDR5X अल्ट्रा RAM

Updated: Wed, 12 Aug 2026 03:05 PM (IST)

Vivo ने अपने X300 FE स्मार्टफोन का नया 8GB + 256GB वेरिएंट ₹84,999 में लॉन्च किया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।

Vivo का शानदार कैमरा वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और LPDDR5X अल्ट्रा RAM

Vivo का शानदार कैमरा वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और LPDDR5X अल्ट्रा RAM 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने मई में अपना नया Vivo X300 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने इस डिवाइस को 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में पेश किया था। अब कंपनी ने देश में इस फोन का नया 8GB + 256GB वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाला ये फोन Adreno 829 GPU के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 3nm प्रोसेसर से लैस है। चलिए पहले इस नए वेरिएंट की कीमत जान लेते हैं...

Vivo X300 FE की कीमत और उपलब्धता

Vivo X300 FE के नए 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है। डिवाइस को अब आप Flipkart, Amazon, Vivo India ई-स्टोर और देशभर के सभी प्रमुख रिटेल पार्टनर आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। नए वैरिएंट पर कंपनी कुछ खास ऑफर्स दे रही है।

चुनिंदा बैंक कार्ड जैसे SBI, HDFC, Axis पर फ्लैट 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को आप 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
या 10% एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन के साथ आप ₹2550 से शुरू होने वाले V-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान को भी ले सकते हैं।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.31-इंच 1.5K 1-120Hz LTPO AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही फोन में 4320Hz हाई फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें Adreno 829 GPU के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 3nm प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 8GB / 12GB LPDDR5X अल्ट्रा RAM, 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है।

Vivo X300 FE के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में Sony IMX921 सेंसर, f/1.57 अपर्चर, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का 106° अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में f/2.65 अपर्चर के साथ 50MP का IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। फोन में सामने की तरफ f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट IP68 + IP69 रेटिंग मिल रही है। फोन में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: Vivo के 7200 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले भी