विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:02 AM (IST)

वीवो जल्द ही भारत में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Vivo X500, X500 Pro ...और पढ़ें

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी नई X500 सीरीज को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी इस नई सीरीज के साथ एप्पल को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स को भारत में 25 नवंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

खास बात ये है कि Vivo X500 सीरीज की कीमत 2.29 लाख रुपये तक जा सकती है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला एप्पल के iPhone 18 Pro मॉडल्स से हो सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि सीरीज के किस मॉडल की कितनी हो सकती है कीमत...

Vivo X500 सीरीज की संभावित कीमत

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। जबकि फोन के इसी RAM और स्टोरेज वैरिएंट वाले Vivo X500 Pro की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

फोन के Pro Max का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये में आ सकता है। वहीं, फोटोग्राफी करने वालों के लिए कंपनी इसका Master Set भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये तक हो सकती है। हालांकि, ये कीमतें फिलहाल रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।

Vivo X500 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इस मॉडल में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर और 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

डिवाइस में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी, 64MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल सकता है।

Vivo X500 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9600 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 6,510mAh तक की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Vivo X500 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इस नई सीरीज के सबसे प्रीमियम डिवाइस Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।

इसके अलावा डिवाइस में 8,000 mAh तक की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने भारत में इन स्मार्टफोन्स की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।