Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी 

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 10:30 AM (IST)

    वीवो ने Vivo Y31d स्मार्टफोन कंबोडिया और वियतनाम जैसे वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 2 चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा, 7 ...और पढ़ें

    Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी

    Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 50MP कैमरा भी 


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने Vivo Y31d के नाम से अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को कंबोडिया और वियतनाम सहित कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में चुपचाप पेश किया गया। इस नए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 2 चिपसेट देखने को मिल रहा है। हालांकि ये सिर्फ 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

    साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल रहा है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP69+ रेटिंग मिलती है। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Vivo Y31d की कीमत और उपलब्धता

    Vivo Y31d की कीमत वियतनाम में ₹26,399 है। यह हैंडसेट दो कलर ग्लो व्हाइट और स्टारलाइट ग्रे में पेश किया गया है। Vivo Y31d Vivo की कंबोडिया और वियतनाम की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

    Vivo Y31d के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में आपको 6.75-इंच का LCD स्क्रीन देखने को मिलता है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 256PPI पिक्सल डेंसिटी और 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-29 at 10.21.12 AM

    Vivo Y31d के कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31d में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिल रहा है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.1, डुअल-बैंड वाई-फाई, USB 2.0, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, USB OTG और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं इस Vivo हैंडसेट IP68 + IP69 + IP69+ डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन, 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Vivo का 6000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ 10,499 में, 50MP कैमरा के साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी