विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:00 AM (IST)

वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600k Turbo लॉन्च किया है, जिसमें 9,020mAh की दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन 7s Gen ...और पढ़ें

9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर   


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो एक के बाद एक अपने नए-नए फोन्स इंडियन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने Y600-सीरीज का एक नया डिवाइस Y600i पेश किया था और अब कंपनी ने चुपचाप Vivo Y600k Turbo के नाम से एक और मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मौजूदा Y600 Turbo का ही एक नया वर्शन बताया जा रहा है। चलिए पहले इस फोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं....

Vivo Y600k Turbo के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y600k Turbo में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 130Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है। फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की टिपिकल-कैपेसिटी वाली बैटरी है। साथ ही इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। सिंगल-सेल बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 8,820mAh तक बताई गई है। हालांकि इसमें कोई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। डिवाइस USB Type-C पोर्ट के जरिए रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Vivo Y600k Turbo के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। रियर कैमरा 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p तक की रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस में OriginOS 6 पर बेस्ड Android 16 मिल रहा है।

डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी मिल रहा है। फोन आठ मिलिट्री-स्टैंडर्ड एनवायरनमेंटल टेस्ट पास कर चुका है जिससे आप इसकी मजबूरी का अंदाजा लगा सकते हैं।

Vivo Y600k Turbo की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo Y600k Turbo के 12GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत 2,799 CNY यानी लगभग 41 हजार रुपये है। फोन तीन कलर इलेक्ट्रिक ब्लू, ड्यून गोल्ड और मिलेनियल पिंक कलर ऑप्शन में आता है।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर