विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VLC Media Player बैन हुआ भारत में, जानिए क्यों भारत सरकार को इसे बंद करना पड़ा

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2022 04:54 PM (IST)

VLC Media Player को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार VLC Media Player को भारत ...और पढ़ें

VLC Photo credit - Naidunia file photo
VLC Photo credit - Naidunia file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। VLC Media Player अब भारत में काम नहीं कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार VLC Media Player को भारत में करीब 2 महीने पहले ही ब्लॉक कर दिया गया था। लेकिन इस प्रतिबंध के बारे में भारत सरकार और इस मीडिया प्लेयर की निर्माता कंपनी दोनों ने ही यूजर्स को कोई जानकारी नहीं दी।

क्यूँ बैन हुआ VLC Media Player

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार VLC मीडिया प्लेयर को देश में बैन इसलिए किया गया है क्योंकि VLC प्लेटफार्म का इस्तेमाल चीन के हैकिंग ग्रुप Cicada द्वारा साइबर हमलों के लिए किया जा रहा था।
  • कुछ महीने पहले ही सुरक्षा विशेषज्ञों ने पता लगा लिया था कि सिकाडा (Cicada) ग्रुप लंबे समय से साइबर हमले अभियान का हिस्सा बनकर एक मैलवेयर लोडर के लिए VLC मीडिया प्लेयर का उपयोग कर रहा था।
  • इन सबको देखते हुए भारत सरकार के आईटी अधिनियम, 2000 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया।
  • कुल मिलाकर VLC Media Player अब भारत में नहीं चल पाएगा। इस पर किसी भी प्रकार के चलने वाले वीडियो यूजर्स को किसी और सॉफ्टवेयर पर चलाने होंगे।

भारत सरकार कई ऐप्स पर लगा चुकी है बैन

गौरतलब है कि 2020 से ही भारत सरकार बहुत सारी चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर चुकी है. इनमें PUBG Mobile, Tiktok, CamScanner जैसी लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल हैं। हाल ही में में भारत सरकार ने PUBG मोबाइल के भारतीय एडिशन BGMI को भी देश में ब्लॉक कर दिया है। अब यह गेम Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया है।

आखिर क्यों ब्लॉक हो रही है चीनी ऐप्स

इन ऐप्स को भारत सरकार इसलिए ब्लॉक कर रही है क्यूंकि सरकार को शक है कि ये चीनी ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन में भेजती हैं। हालांकि VLC Media Player चीनी सॉफ्टवेयर नहीं है बल्कि इसे पेरिस की एक कंपनी Video LAN ने बनाया है।