Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिर क्यों हवाई सफर के समय ऑन करना पड़ता है Airplane mode? कैसे करता है काम

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 08:00 AM (IST)

    जब आप फ्लाइट में जाते हैं तो आपको प्लाइट मोड ऑन करना पड़ता है लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताने ...और पढ़ें

    Know how Airplane mode works and why it is important
    Know how Airplane mode works and why it is important

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप हवाई जहाज में यात्रा करते हैं या किसी मीटिंग में भी जाते हैं तो आपने फोन में एयरप्लेन या प्लाइट मोड ऑन करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर एयरप्लेन मोड होता क्या है और कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते हैं।

    जब आप हवाई जहाज में होते है तो टेक-ऑफ से पहले आपको एक सबसे जरूरी काम करना होता वो है अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद करना या उन्हें 'फ्लाइट मोड' में रखना है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे टैबलेट, फोन और लैपटॉप आदि शामिल होते हैं। ऐसा क्यों होता है ये जानने से पहले आइये जानते हैं कि Airplane mode होता क्या है।

    यह भी पढ़ें- अगर परेशान कर रहा कोई शख्स तो WhatsApp पर चुटकियों में करें ब्लॉक, बस इस्तेमाल करें ये शॉर्टकट

    क्या है प्लाइट मोड?

    जब आप अपने फोन के स्क्रीन के टॉप को नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हैं तो आपको कुछ सेटिंग के ऑप्शन मिलते हैं इसमे आपको प्लाइट मोड भी मिलता है। यह आपके फोन, लैपटॉप या टैबलेट में नेटवर्क सेटिंग्स के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है। बस हवाई जहाज के आइकन पर टैप करें और प्लाइट मोड को सक्रिय करें। इसके बाद अपने फोन पर सिग्नल बार की जगह हवाई जहाज के आइकन से बदलते हुए दिखाई देगा।

    फ्लाइट मोड ऑन करने क्या होता है बदलाव?

    जब आप फ्लाइट मोड चालू करते हैं, तो आपका डिवाइस सेल्युलर सिग्नल ट्रांसमिट करना बंद कर देता है। इस वजह से आपके फोन का सेल्युलर नेटवर्क काम करना बंद कर देता है और उससे कॉल या टेक्स्ट नहीं किया जा सकता है न ही रिसीव किया जा सकता है। मोड आमतौर पर आपके वाई-फाई को भी बंद कर देता है। हालांकि, अगर आपके पास वाईफाई नेटवर्क तक एक्सेस है, तो आप वाईफाई को वापस चालू कर सकते हैं और हवाई जहाज मोड में होने पर भी अपने डिवाइस पर इंटरनेट का उपयोग जारी रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    फ्लाइट के दौरान क्यों ऑन होता है एयरप्लेन मोड?

    जब हम प्लाइट में बैठते हैं तो आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में फ्लाइट मोड ऑन करते हैं। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इन डिवाइस से निकलने वाले सिग्नल एक विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को गड़बड़ कर सकते हैं। आपके डिवाइस जिनमें सेलुलर कनेक्शन है, शक्तिशाली रेडियो तरंगों के साथ-साथ विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप उत्पन्न करते हैं। ये एक विमान के संकेतों को बाधित कर सकते हैं और पायलट के लिए किसी ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ या हवाई यातायात नियंत्रण से जुड़ने में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- खरीदना चाहते हैं नया लैपटॉप तो ना गवाएं मौका, मिलेगा 10000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट