Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iOS 18: चलती कार में नहीं आएगी अब उल्टी, एपल ला रहा अपने यूजर्स के लिए तगड़ा फीचर

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 01:40 PM (IST)

    एपल अपने यूजर्स के लिए iOS 18 अपडेट के साथ कई बेहतरीन फीचर्स लाने जा रहा है। इसी कड़ी में कंनपी ने जानकारी दी है कि यूजर्स के लिए Vehicle Motion Cues ...और पढ़ें

    Apple iOS 18: आईफोन यूजर को नहीं आएगी अब चलती कार में उल्टी
    Apple iOS 18: आईफोन यूजर को नहीं आएगी अब चलती कार में उल्टी

    HighLights

    1. iOS 18 अपडेट के साथ नया फीचर दिया जा रहा है।
    2. नए फीचर का नाम Vehicle Motion Cues है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  एपल अपने यूजर्स के लिए iOS 18 अपडेट के साथ कई नए फीचर्स पेश करने जा रहा है। कंपनी के अपकमिंग मल्टीपल एक्सेसिबिलिटी फीचर्स अभी डेवलपर बीटा के लिए पेश हुए हैं। बहुत जल्द इन फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

    इसी कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स के लिए मोशन सिकनेस यानी ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी आने को रोकने के लिए भी एक खास फीचर Vehicle Motion Cues feature ला रही है।

    Vehicle Motion Cues feature कैसे करेगा काम

    आपके दिमाग में इस फीचर के काम करने के तरीके को लेकर सवाल आ रहा होगा तो बता दें, एपल ने मोशन सिकनेस को लेकर एक रिसर्च के आधार पर एक नया फीचर पेश किया है।

    एपल का दावा है कि रिसर्च से पता चला है कि अक्सर मोशन सिकनेस की परेशानी चलती गाड़ियों में iPhone या iPad का इस्तेमाल करते समय यूजर की आँखों द्वारा देखी जाने वाली चीज़ों (स्टिल स्क्रीन) और उनके शरीर द्वारा महसूस की जाने वाली चीज़ों (मोशन) के बीच बेमेल से उत्पन्न होती है।

    वहीं, नए फीचर (Vehicle Motion Cues Feature) को लेकर कंपनी का कहना है कि फीचर ऑन-स्क्रीन विज़ुअल जोड़कर इस समस्या का समाधान करेगा। फीचर ऑन स्क्रीन विजुअल के साथ गाड़ी की रियल टाइम मूवमेंट को रिफ्लेक्ट करेगा। इसके साथ सेंसरी कॉन्फ्लिक्ट को कम करने की कोशिश की जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः जल्द भारत में बनाए जाएंगे iPad, Apple कर रहा एक बड़ी योजना पर काम

    ऑटो सेटिंग के साथ खुद करेगा फीचर काम

    नया फीचर इनेबल होता है तो यूजर को छोटे मूवमेंट सकेंतों पर नजर रखनी होगी। ये छोटे बिंदु आईफोन और आईफपैड स्क्रीन के किनारों पर नजर आएंगे। ऑटो सेटिंग को चुना जाता है तो गाड़ी में मूवमेंट के साथ बॉडी मूवमेंट होने पर यह संकेत ऑटोमैटिकली पॉप-अप हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः Apple के iOS 18 अपडेट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार, ये नए फीचर्स भारतीय यूजर्स के लिए लाए जा रहे हैं खास