Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो नहीं, एक हाथ से कीजिए Smartphone में टाइपिंग, Google Keyboard के इस फीचर का करें इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 08:00 PM (IST)

    एंड्रॉइड फोन में यूजर्स को गूगल के कस्टम कीबोर्ड की सुविधा मिलती है। अगर आप भी गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। ...और पढ़ें

    दो नहीं, एक हाथ से कीजिए Smartphone में टाइपिंग
    दो नहीं, एक हाथ से कीजिए Smartphone में टाइपिंग

    HighLights

    1. एंड्रॉइड फोन में यूजर्स को गूगल के कस्टम कीबोर्ड की सुविधा मिलती है।
    2. गूगल कीबोर्ड में यूजर्स को वन हैंडेड टाइपिंग मोड की सुविधा पेश की जाती है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन को लेकर हर यूजर की अलग पसंद होती है। हालांकि, हर दूसरे यूजर को स्लिम-स्लीक डिजाइन और बडे़ साइज का स्मार्टफोन पसंद आता है। हालांकि, बडे़ डिजाइन के साथ फोन में काम करना तो आसान है लेकिन डिवाइस हैंडी नहीं होता।

    खास कर ज्यादा वॉकिंग, ट्रैवलिंग करने वाले यूजर्स फोन का इस्तेमाल चलते-चलते हुए नहीं कर सकते हैं। भीड़ भरी बस और मेट्रो में दोनों हाथ से फोन का इस्तेमाल करना मतलब एक धक्का लगना और डिवाइस के साथ यूजर का गिरना तय होता है।

    एंड्रॉइड फोन में कैसे करें एक हाथ से टाइपिंग

    अगर आप भी वॉकिंग के दौरान टाइपिंग करने में परेशानी झेलते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। एंड्रॉइड फोन में यूजर्स को गूगल के कस्टम कीबोर्ड की सुविधा मिलती है।

    कुछ एंड्रॉइड फोन में गूगल कीबोर्ड के वन हैंडेड टाइपिंग मोड की सुविधा डिफॉल्ट मिलती है।

    क्या है गूगल कीबोर्ड का वन-हैंडेड टाइपिंग मोड

    दरअसल, इस सेटिंग के साथ यूजर अपने स्मार्टफोन को एक साथ से कैरी कर टाइपिंग कर सकता है। फोन के कीबोर्ड में इस सेटिंग को इनेबल करने के साथ ही कीबोर्ड का साइज छोटा हो जाता है। कीबोर्ड का साइज कुछ ऐसे छोटा होता है कि स्मार्टफोन यूजर का अंगूठा टाइपिंग के लिए हर की तक आसानी से पहुंचने लगता है।

    खबरें और भी

    गूगल कीबोर्ड की वन-हैंडेड टाइपिंग सेटिंग कैसे करें इनेबल

    • गूगल कीबोर्ड की वन-हैंडेड टाइपिंग सेटिंग इनेबल करने के लिए सबसे पहले फोन में कीबोर्ड को ओपन करना होगा।
    • कीबोर्ड को ओपन करने के बाद सेटिंग के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • यहां Preferences पर टैप करना होगा।
    • अब one handed mode को ऑन करना होगा।
    • इस मोड पर यूजर को राइट और लेफ्ट हैंडेड मोड की सुविधा मिलती है।

    गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करने के दौरान शॉर्टकट के जरिए भी इस मोड को इनेबल कर सकते हैं। इसके लिए चौकोर डॉट वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा। इस ऑप्शन पर टैप करने के साथ ही आपको one handed mode ऑप्शन मिल जाएगा।