Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twitter Blue Verification: क्या है वेरिफिकेशन बैज के तीन रंगों का मतलब, क्यों हैं जरूरी और कैसे करते हैं काम

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 06:09 PM (IST)

    Twitter ने 12 दिसंबर को अपने सबसे नए और बहुप्रतिशक्षित फीचर ट्विटर ब्लू को रीलॉन्च किया। कंपनी ने इस फीचर को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है जिसमें आप ट ...और पढ़ें

    meaning of Twitter verification Tick mark, know the details
    meaning of Twitter verification Tick mark, know the details

    नई दिल्ली , टेक डेस्क। बीते कुछ महीने में Twitter मे काया पलट बदलाव हुए हैं। ये बदलाव खासकर कंपनी के नए CEO एलन मस्क के आने के साथ हुए है। मस्क ने सितंबर में Twitter की बागडोर संभाली थी और तभी ये ट्विटर में जरूरी बदलाव की शुरूआत की गई। ट्वीटर ब्लू उन्हीं बदलावों में से एक है। जिसमें यूजर्स को ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे। बता दें कि कंपनी ने इस फीचर को पहले 25 नवंबर को पेश किया था, लेकिन कुछ सुरक्षा कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि दोबारा 12 दिसंबर 2022 को इसे नए अपडेट के साथ फिर से लॉन्च किया गया।

    मस्क ने ट्विटर पर दी थी जानकारी

    ट्विटर के CEO ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके बताया था कि वह ट्विटर ब्लू को फिर से लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन इस बार इसमें कुछ अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने एक के बजाय तीन टिक का ऑप्शन दिया है, जो अलग अलग रंगो में दिखते हैं। ये अलग-अलग कलर वाले टिक अलग-अलग तरह के अकाउंट की जानकारी देते हैं। तो आइये जानते हैं कौन सा रंग क्या कहता है।

    यह भी पढ़ें - Meta ने 2 करोड़ से अधिक Instagram और facebook कंटेंट पर की कार्रवाई, अकाउंट हैकिंग की सबसे ज्यादा शिकायत

    ट्विटर वेरिफिकेशन मार्क

    ट्विटर ने वेरिफकेशन अकाउंट को दिखाने के लिए कुछ तीन रंग के चेक मार्क निर्धारित किए हैं। इसमें ग्रे टिक मार्क, गोल्डन टिक मार्क और पुराना ब्लू टिक मार्क शामिल है। कंपनी ने हाल ही में ग्रे टिक मार्क को रोलआउट करना शुरू किया है। अब सवाल ये है कि ये मार्क किस तरह के अकाउंट को दर्शाते हैं तो आइये जानते हैं।

    ट्विटर पर ब्लू चेकमार्क

    सबसे पहले शुरूआत पुराने ब्लू टिक से करते हैं। ये टिक दो चीजों को इंडिकेट करता है। पहला या तो अकाउंट ट्विटर के पिछले सत्यापन मानदंडों के तहत सत्यापित किया गया था, जिसमें एक्टिव, नोटेबल और ऑथेंटिक शामिल हैं।दूसरा इस अकाउंट के पास ट्विटर ब्लू का एक्टिव सब्सक्रिप्शन है।

    खबरें और भी

    बता दें कि ये टिक मार्क किसी व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है। वह सेलिब्रिटी या कोई आम व्यक्ति भी हो सकता है। इसमें आपको विराट कोहली, योगी आदित्यनाथ और यहां तक की Twitter CEO एलन मस्क का अकाउंट दिखाई देगा।

    ट्विटर पर गोल्ड चेकमार्क

    गोल्ड चेक मार्क ये दिखाता है कि अकाउंट ट्विटर ब्लू फॉर बिजनेस के माध्यम से एक आधिकारिक बिजनेस अकाउंट के रुप में चिन्हित किया गया है। सीधे भाषा में कहें तो गोल्ड टिक मार्क कंपनियों या ऑग्रेनाइजेशन के लिए इस्तेमाल होता है। अगर आप कुछ कंपनियों(Twitter) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को देखेंगे तो आपको यहां गोल्ड टिक दिखेगा।

    ट्विटर पर ग्रे चेकमार्क

    प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला ग्रे चेक सरकारी संस्थानों, आधिकारिक या बहुपक्षीय संगठन को दर्शाता है। इसमें आपको भारत मे प्रधानमंत्री का अकाउंट, योग्य सरकारी संस्थानों, कानून प्रवर्तन और नियामक एजेंसियां और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियां के अकाउंट शामिल किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें - WhatsApp फीचर्स जो बदल देंगे आपका मैसेजिंग एक्सपीरियंस, आखिर क्यों हैं आपके लिए जरूरी