विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk को भारी पड़ रहा ट्रंप का साथ! X को छोड़ BlueSky की तरफ शिफ्ट हो रहे यूजर्स

Published: Mon, 18 Nov 2024 03:30 PM (IST)

एलन मस्क ट्रंप सरकार की सलाहकार टीम का मुख्य हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर के आने के बाद ...और पढ़ें

BlueSky के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
BlueSky के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का खूब समर्थन किया। ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का भविष्य कैसा होगा? यह देखना दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि मस्क नई सरकार की सलाहकार टीम का मुख्य हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसी बीच माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई (Bluesky) चर्चा में आ गया है। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही इसके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर बढ़े हैं।

क्यों चिंता में हैं यूजर्स?

नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मस्क के गहरे संबध यूजर्स के बीच चिंता पैदा कर रहे हैं। उनके जेहन में सवाल पनप रहा है कि क्या 'एक्स' पहले की तरह काम करेगा या उस पर मस्क की बजाय अमेरिकी सरकार का कंट्रोल आ जाएगा। एलन मस्क को ट्रंप अपनी सरकार में अहम जिम्मेदारी दे रहे हैं, तो ऐसे में एक्स के लिए यूजर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसलिए, यूजर्स एक्स की तरह काम करने वाले ब्लूस्काई को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

  • यूजर्स को लग रहा है कि मस्क की ज्यादातर नीतियां सरकार के पक्ष में रहेंगी।
  • जो अकाउंट सरकार के खिलाफ होंगे, उनकी रीच को कम कर दिया जाएगा।
  • उन्हें बोलने की कम आजादी होगी।

Bluesky के बढ़ रहे फॉलोअर

ब्लूस्काई के मालिक जैक डॉर्सी हैं। इस प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ दिनों में एक मिलियन से अधिक यूजर्स जोड़े हैं और संख्या में वृद्धि लगातार जारी है। खासकर ट्रंप के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद तो ब्लूस्काई के फॉलोअर्स में तेजी से इजाफा हुआ है। बहुत से लोगों को इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं है। हम यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

ब्लूस्काई क्या है?

ब्लूस्काई एक टेक्स्ट-केंद्रित सोशल मीडिया सर्विस है, जो यूजर्स को 300 वर्ड्स तक के छोटे मैसेज, इमेज, वीडियो पोस्ट करने और डायरेक्ट मैसेज या डीएम भेजने की अनुमति देती है। ब्लूस्काई कई मामलों में एक्स की तरह ही काम करता है। हालांकि कुछ मामलों में इनमें फर्क भी है।

जैसे यहां आपको सिर्फ वही कंटेंट दिखेगा, जिसे आप फॉलो करते हैं या जानते हैं। जबकि एक्स पर ऐसा नहीं है। एक्स एक फॉर यू और फॉलोइंग टैब प्रदान करता है, जहां किसी भी तरह का कंटेंट दिख सकता है।

यह भी पढ़ें- Oppo ला रहा दो तगड़े 5G स्मार्टफोन, पावरफुल चिपसेट के साथ जल्द होगी एंट्री; क्या मिलेंगी खूबियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।