Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix पर कैसा कंटेंट आ रहा व्यूअर्स को पसंद, किस मूवी और वेबसीरीज को मिला सबसे ज्यादा प्यार

    Updated: Sat, 25 May 2024 09:00 PM (IST)

    जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच के नेटफ्लिक्स पर सुजोय घोष की Jaane Jaan को सबसे अधिक बार देखा गया। इसे नेटफ्लिक्स पर 20.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। जबकि दूस ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर व्यूअर्स को कैसा कंटेंट पसंद आ रहा है।
    नेटफ्लिक्स पर व्यूअर्स को कैसा कंटेंट पसंद आ रहा है।

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर Leave the World Behind मूवी को सबसे अधिक व्यूज मिले हैं।
    2. भारत में नेटफ्लिक्स पर जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच Jaane Jaan देखी गई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच की नेटफ्लिक्स इंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। "What We Watched'' के टाइटल के साथ आई रिपोर्ट में बताया गया है कि इन महीनों में किस कंटेंट को सबसे ज्यादा बार देखा गया है।

    नेटफ्लिक्स पर मूवीज और वेबसीरीज को भारत एक अरब से अधिक बार देखा गया है। दुनिया भर के सब्सक्राइबर्स ने 2023 की दूसरी छमाही में नेटफ्लिक्स पर लगभग 90 बिलियन घंटे का कंटेंट देखा है।

    नेटफ्लिक्स पर किस मूवी का रहा जलवा (भारत)

    जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच के बीच नेटफ्लिक्स पर सुजोय घोष की Jaane Jaan को देखा गया। इसे नेटफ्लिक्स पर 20.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 16.2 मिलियन व्यूज के साथ शाहरुख खान की जवान का नाम शामिल है। नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट की लिस्ट में खूफिया का नाम भी है, जिसको 12.1 मिलियन व्यूज मिले हैं। OMG 2 को नेटफ्लिक्स पर 11.5 मिलियन व्यूज, लस्ट स्टोरीज को 9.2 मिलियन, ड्रीम गर्ल 8.2 मिलियन बार देखी गई।

    वेबसीरीज में क्या आया व्यूअर्स को पसंद

    नेटफ्लिक्स पर लॉन्च की गई सीरीज की बात करें तो के के मेनन, बाबिल खान और दिव्येंदु स्टारर द रेलवे मेन टॉप पर रही है। भोपाल गैस लीक सीरीज को 10.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। कोहरा को 6.4 मिलियन बार देखा गया है। काला पानी 5.8 मिलियन बार देखी गई है। ग्लोबल स्तर पर गैर अंग्रेजी कंटेंट को भी खूब देखा गया है। नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स के बीच मूवीज और सीरीज खूब चर्चित रही हैं।

    कोरियन कंटेंट की व्यूअरशिप 9 प्रतिशत है। स्पैनिश 7 प्रतिशत और जापानीज 5 प्रतिशत की व्यूअरशिप के साथ तीसरे स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर जर्मनी की Dear Child 53 मिलियन व्यूज मिले हैं। पोलैंड की Forgotten Love को 43 मिलियन, मैक्सिको की पैक्ट ऑफ साइलैंस को 21 मिलियन बार नेटफ्लिक्स पर देखा गया है। कोरियन मास्क गर्ल 19 मिलियन, जापान की Yu Yu Hakusho की व्यूअरशिप 17 मिलियन है।

    खबरें और भी

    सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म (ग्लोबल)

    आखिर में दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार देखी गई मूवी की बात करें तो वह इथान हॉक और जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म Leave the World Behind है। जिसे 121 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके बाद लियो को 96 मिलियन बार देखा गया है। जबकि, सीरीज के मामले में ग्लोबली लाइव एक्शन सीरीज One Piece को 72 मिलियन बार देखा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है व्यूअर्स के पसंदीदा टाइटल वेडनसडे, रेड नोटिस और स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के लंबे समय बाद तक 2023 में लाखों व्यूज लाते रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- गर्मियों में जल्दी क्यों खत्म हो जाती है स्मार्टफोन की बैटरी, इन टिप्स को फॉलो किया तो मिलेगा अच्छा बैकअप