विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूल कर भी ना करें ये काम, वरना पड़ेगा पछताना, हमेशा के लिए बंद हो सकता है आपका YouTube चैनल

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Sat, 14 Jan 2023 03:40 PM (IST)

YouTube भारत में हजारों यूजर्स है जो वीडियो देखने या बनाने और लोगों से जुड़ने में मदद करता है। लेकिन ...और पढ़ें

How to revoke the termination of your YouTube channel
How to revoke the termination of your YouTube channel

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल की वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधा यूट्यूब हजारों भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। हम इसके माध्यम से देश-दुनिया भर के अलग -अलग लोगों के विचारों से जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें अलग-अलग टॉपिक से जुड़े वीडियोज- जैसे रैसिपी, एजुकेशन, मनोरंजन को भी देख सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने विचारों और खूबियों से जुड़े इस प्लेटफॉर्म पर दूसरों को साथ शेयर कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किसी यूट्यूब चैनल पर बैन क्यों लग जाता है, इसके क्या कारण है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्यों बैन होते हैं YouTube चैनल?

Google की YouTube टीम वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए वीडियो की नियमित रूप से निगरानी करती है, ताकि कोई इनकी गाइडलाइन को उल्लंघन ना करें। जब भी यूट्यूब को अपने कम्युनिटी गाइड लाइन और नीतियों का उल्लंघन करने वाला वीडियो मिलता है या जब कोई कॉपीराइट उल्लंघन होता है, तो कंपनी या तो वीडियो को हटा देती है। इसके अलावा प्लेटफार्म उस अकाउंट या चैनल को टर्मिनेट भी कर सकती है जहां से वीडियो को शुरू में अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कंपनी वीडियो को हटाने और चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूजर्स के रिपोर्ट और सरकारी आदेशों पर भी निर्भर रहती है।

यह भी पढ़ें- Jio vs Airtel: एक जैसी कीमत लेकिन फायदे अलग, किस प्लान में आपको होगा ज्यादा बेनिफिट

गलत सूचना फैलाने पर भी बैन हो सकता हैं अकाउंट

हाल ही में सरकार ने अपने प्लेफॉर्म पर छह YouTube चैनल पर प्रतिबंध लगाया, जो फेक न्यूज फैला रहे थें। बता दें कि इन चैनलों के लगभग 20 लाख सब्सक्राइबर थे। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने खुलासा किया कि ये छह चैनल एक समन्वित तरीके से काम कर रहे थे। PIB ने यह भी दावा किया कि ये चैनल गलत सूचना फैला रहे हैं और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। PIB के बयान के अनुसार, ये यूट्यूब चैनल सरकार के कामकाज के साथ-साथ चुनावों और सुप्रीम कोर्ट और संसद की कार्यवाही के बारे में फर्जी खबरें फैलाते पाए गए। बयान में उन चैनलों के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

चैनल के मालिक को मेल भेजकर दी जाती है बैन की सूचना

जब YouTube किसी अकाउंट या चैनल पर प्रतिबंध लगाता है, तो उसके मालिक को किसी अन्य YouTube चैनल/अकाउंट का उपयोग करने, स्वामित्व करने या क्रिएट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा YouTube चैनल के मालिक को एक ईमेल भेजता है जिसमें चैनल पर प्रतिबंध लगाने के बाद टर्मिनेशन का कारण बताता है।

टर्मिनेशन को रद्द करने के लिए कैसे करें अपील

बैन चैनलों और अकाउंट के मालिक YouTube से अपील कर सकते हैं, अगर उन्हें लगता है कि उनके चैनल या अकाउंट को गलती से बैन कर दिया गया है। आपको अपील करने के लिए YouTube को एक फॉर्म जमा करना होगा। बता दें कि अपील फॉर्म भरते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

YouTube यूजर केवल एक बार अपील रिक्वेस्ट सबमिट करें, क्योंकि ज्यादा बार ऐसा करने से प्लेटफॉर्म को रिव्यू करने में देरी हो सकती है। कंपनी अपीलकर्ताओं पूरा फॉर्म भरने और अपनी चैनल आईडी जोड़ने के लिए भी कहती है, क्योंकि आप जितनी अधिक जानकारी YouTube देते हैं, कंपनी के लिए आपके अनुरोध को प्रोसेस करना उतना ही आसान होगा। ऐसे ही कॉपीराइट उल्लंघन के दावों के मामले में अगर चैनल के मालिक को लगता है कि प्लेटफॉर्म दावे गलत हैं, तो काउंटर नोटिफिकेशन भी दायर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Google Pixel 7 में हो रही ये बड़ी समस्या, स्मार्टफोन कैमरा को प्रभावित कर रहा है बग