Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp New Feature: एंड्रॉइड और iPhone यूजर्स की बल्ले- बल्ले, मिलने लगा कमाल का ये फीचर

    Updated: Fri, 10 May 2024 01:26 PM (IST)

    एक ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने बताया कि हम यूजर्स के एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ऐप में कई नए बदलाव किए गए हैं। अपडेट के स ...और पढ़ें

    एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट हुआ है।
    एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट हुआ है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाला वॉट्सऐप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए हमेशा ही नए-नए फीचर रोलआउट करता रहता है। अब एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर मिलना शुरू हो गया है। इसमें यूजर्स को एकदम नया यूजर इंटरफेस मिलता है, जो कि दोबारा से डिजाइन किए गए आइकन और नए इलस्ट्रेशन के साथ आता है।

    इसमें एंड्रॉइड वालों के लिए डीपर डार्क मोड भी मिलता है। इन अपडेट का मकसद वॉट्सऐप की कोर फंक्शनैलिटी को पहले से बेहतर बनाना है। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट में क्या कुछ नया देखने को मिला है।

    मिलेगा नया यूजर इंटरफेस

    एक ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने बताया कि हम यूजर्स के एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ऐप में कई नए बदलाव किए गए हैं। अपडेट के साथ कलर पैलेट, नया रंग पैलेट, आइकन और इलस्ट्रेशन, नेविगेशन के अलावा और भी बहुत कुछ जोड़ा गया है। नए अपडेट पहले की तुलना में यूजर्स को और भी आकर्षित करता है।

    जोड़े गए हैं नए फीचर

    iOS 24.9.74 अपडेट के साथ वॉट्सऐप ने इस अपडेट को यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट नया यूजर इंटरफेस, ग्रीन बटन और इलस्ट्रेशन के साथ लाया गया है। नए अपडेट में दोबारा से डिजाइन किया गया लेआउट, नए आइकन जो यूजर्स को किसी भी चीज को जल्दी फाइंड करने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट में डार्कर डार्क मोड दिया गया है। यह हाई कॉन्ट्रास्ट और डीपर टोन पर फोकस करता है, जो आंखों के लिए सही है। यूजर्स के लिए अब वॉट्सऐप पर चैट फिल्टर फीचर भी ऑफर किया जा रहा है। जो जरूरी चैट्स को लोकेट करने में मदद करता है। यह अपडेट ग्लोबली सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

    वॉट्सऐप को ऐप स्टोर और एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से अपडेट के साथ इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपको अपडेट के बाद भी यह फीचर नहीं मिलता है तो आने वाले कुछ हफ्तों में मिल जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2024: आज से शुरू हो गई चार धाम की यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट और शुल्क तक, यहां मिलेगी सारी जानकारी