Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर भेजे हुए मैसेज एडिट करना होगा आसान, जल्द आ रहा नया फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 22 May 2023 05:41 PM (GMT+05:30)

    WhatsApp Latest Update वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। बहुत जल्द यूजर्स के लिए कंपनी मैसेज को एडिट करने का फीचर रिलीज क ...और पढ़ें

    WhatsApp Edit Message feature coming soon, pic courtesy- jagran File
    WhatsApp Edit Message feature coming soon, pic courtesy- jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। दरअसल यूजर्स के लिए एक नए फीचर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से चैटिंग ऐप Edit Message feature को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट मिल रही थीं। इसी कड़ी में नया अपडेट अब वॉट्सऐप की ओर से सामने आया है।

    कब आ रहा Edit Message feature

    वॉट्सऐप पर Edit Message feature को लेकर नया अपडेट वॉट्सऐप ने ट्विटर के जरिए शेयर किया है। ट्विटर पर कंपनी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर नए फीचर के जल्द आने की ओर इशारा किया है।

    इस वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप पर मैसेज को एडिट करने का फीचर आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

    बीटा टेस्टर्स कर रहे हैं नए फीचर का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने पिछले दिनों इस फीचर को लेकर एक अपडेट दिया था। वेबसाइट का कहना था कि वॉट्सऐप ने बीटा टेस्टर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट किया है। रिपोर्ट से सामने आया था कि बीटा टेस्टर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    क्या है वॉट्सऐप का एडिट बटन फीचर

    दरअसल वॉट्सऐप पर मैसेज को सेंड करने के बाद भेजे गए मैसेज को एडिट करने का कोई ऑप्शन नहीं मिलता था। वहीं यूजर्स को कई बार भेजे हुए मैसेज को एडिट करने की जरूरत महूसस होती है। यूजर की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी नए फीचर को ला रही है।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि बीते दिनों ही चैटिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए चैट लॉक फीचर को रोलआउट किया था। हालांकि, चैट लॉक फीचर अभी रोल आउटिंग के स्टेज पर है, ऐसे में इस फीचर को अभी तक बहुत से यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।