Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram जैसा Channels फीचर, जानें कैसे काम करती है सुविधा

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 10:34 PM (IST)

    मेटा की जानी मानी मैसेंजिंग सुविधा यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाती रहती है। इसकी मदद से यूजर्स को ऐप का बेहतर एक्सपीरियंस मिल पाता है ...और पढ़ें

    अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram जैसा Channels फीचर, जानें कैसे काम करता है फीचर
    अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram जैसा Channels फीचर, जानें कैसे काम करता है फीचर

    HighLights

    1. वॉट्सऐप भारत और दुनिया भर में लाखो लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
    2. कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है, जो इस्ंटाग्राम के चैनल्स की तरह काम करता है।
    3. कंपनी अपडेट नामक एक नए टैब में चैनल को पेश करेगी।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप भारत और दुनिया भर में लाखो लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय-समय नए अपडेट लाता रहता है। इस बार कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है, जो इस्ंटाग्राम के चैनल्स की तरह काम करता है।

    अब यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से आप अपने मैसेज को ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं।सीधी भाषा में कहें तो यह एक ब्रॉडकास्ट टूल है, जो ऑर्गेनाइजेशन, क्रिएटर्स और मशहूर हस्तियों को सीधे वॉट्सऐप में लोगों तक अपडेट पहुंचाने में मदद करता है।

    मार्क जुकरबर्ग ने शेयर की पोस्ट

    कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि आज हम ग्लोबल लेवल पर वॉट्सऐप चैनल शुरू कर रहे हैं और हजारों नए चैनल जोड़ रहे हैं और जिन्हें लोग वॉट्सऐप में फॉलो कर सकते हैं। आप नए 'अपडेट' टैब में चैनल पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- WhatsApp Feature: चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का ये फीचर आपके लिए तो नहीं बन रहा परेशानी, तुरंत ऐसे करें डिसेबल

    नए टैब में आएगा चैनल

    • बता दें कि कंपनी अपडेट नामक एक नए टैब में चैनल को पेश करेगी, जहां यूजर स्टेटस और चैनल को आसानी से सर्च कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने फॉलो किया है। यह खास टैब फैमिली, दोस्तों और कम्युनिटी के साथ चैट करने वाले फीचर से अलग है।
    • जुकरबर्ग ने अपना वॉट्सऐप चैनल भी लॉन्च किया और कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम, कैटरीना कैफ, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, नेहा कक्कड़ और कई सेलिब्रिटी के साथ कॉलेबरेट किया है जो अपने वॉट्सऐप चैनल लॉन्च करेंगे।
    • इसके अलावा, कंपनी अपना खुद का चैनल भी लॉन्च कर रही है, जहां वॉट्सऐप द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट पर अपडेट दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    वॉट्सऐप चैनल सिक्योरिटी

    • बता दें कि चैनल एडमिन का फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो फॉलोअर्स को नहीं दिखाया जाएगा। इसी तरह, जिस चैनल को यूजर फॉलो कर रहे हैं। इन चैनल में आपको अपने एडमिन और अन्य फॉलोवर्स के साथ अपने नंबर को शेयर करने की जरूरत नहीं है।
    • वॉट्सऐप आने वाले हफ्ते में चैनल्स फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इसने यह भी घोषणा की कि आने वाले महीनों में, कोई भी एक चैनल बना सकेगा। मेटा की इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने बताया कि चैनल्स के साथ, कंपनी चार अपडेट भी पेश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- iPhone 15 सीरीज Amazon India और Flipkart पर हुए लिस्ट, जानें कब से शुरू होगी बिक्री