Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर High ही नहीं, ऑरिजनल क्वालिटी में भी भेज सकेंगे फोटो और वीडियो, जल्द आ रहा नया फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:50 AM (IST)

    क्या आप भी वॉट्सऐप के उन यूजर्स में से हैं जिन्हें ऐप के जरिए फोटो और वीडियो भेजने में क्वालिटी से जुड़ी परेशानी आती है। अगर हां तो वॉट्सऐप का नया अपड ...और पढ़ें

    WhatsApp पर हाई ही नहीं, ऑरिजनल क्वालिटी में भी भेज सकेंगे फोटो और वीडियो
    WhatsApp पर हाई ही नहीं, ऑरिजनल क्वालिटी में भी भेज सकेंगे फोटो और वीडियो

    HighLights

    1. अब ऐप के जरिए फोटो भेजने पर पिक्चर की लो क्वालिटी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
    2. फोटो और वीडियो को ऑरिजनल क्वालिटी में शेयर करने के लिए सीधे गैलरी ऑप्शन मिलने जा रहा है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये लेटेस्ट अपडेट आपके काम का हो सकता है। मालूम हो कि हाल ही में वॉट्सऐप यूजर्स को हाई क्वालिटी फोटोज भेजने की सुविधा मिल रही थी। इसी कड़ी में अपने हर यूजर की जरूरत को ध्यान में रहते हुए कंपनी प्लेटफॉर्म पर ऑरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने की सुविधा पर भी काम कर रही है।

    हाई ही नहीं, ऑरिजनल क्वालिटी का भी होगा ऑप्शन

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में वॉट्सऐप के नए फीचर की जानकारी मिली है। Wabetainfo की इस रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को अब वॉट्सऐप के जरिए फोटो भेजने पर पिक्चर की लो क्वालिटी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

    रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में वॉट्सऐप के डॉक्यूमेंट्स पिकर में एक नई जानकारी डिस्प्ले हो रही है। यहां यूजर को 2GB तक की लार्जर फाइल्स शेयर करने की जानाकारी दी जा रही है। इसके अलावा, फोटो और वीडियो को ऑरिजनल क्वालिटी में शेयर करने के लिए गैलरी का ऑप्शन नजर आ रहा है।

    लो क्वालिटी फाइल्स की परेशानी होगी दूर

    यूजर वॉट्सऐप पर ऑरिजनल क्वालिटी वीडियो और फोटो को डॉक्यूमेंट्स के जरिए भेज सकता है। इसके लिए यूजर को मल्टीपल मेन्यू और फोल्डर को नेविगेट करने की जरूरत खत्म की जा रही है।

    खबरें और भी

    वॉट्सऐप का नया फीचर उन यूजर्स के लिए काम का होगा जो ऐप पर फोटो-वीडियो को हाई क्वालिटी में नहीं भेजना चाहते। इसके लिए पिक्चर और वीडियो की लो क्वालिटी के अलावा, अब ऑरिजनल क्वालिटी का ऑप्शन भी होगा।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

    दरअसल, वॉट्सऐप का नया फीचर फिलहाल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया गया है। यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल ऐप को अपडेट कर सकते हैं। प्ले स्टोर से वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.23.12.13 (WhatsApp beta for Android 2.23.12.13 ) के साथ फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।