Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp में मीडिया फाइल सेंड करने का अलग होगा अंदाज, इन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 07:34 AM (GMT+05:30)

    पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप क इस्तेमाल करते हैं तो नया अपडेट आपके लिए ही जारी किया जा रहा है। बहुत जल्द यूजर्स मीडिया फाइल शेयरिंग के दौरान एक अलग और पहल ...और पढ़ें

    WhatsApp media picker a new experence on Android beta
    WhatsApp media picker a new experence on Android beta

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ो यूजर्स करते हैं। यह चैटिंग ऐप एक आसान इंटरफेस के साथ आता है। यही वजह है कि हर दूसरे यूजर को वॉट्सऐप पसंद आता हैं। एक क्लिक में चैटिंग की सुविधा वाले ऐप में लगातार नए अपडेट्स और फीचर्स को लाया जाता है, ताकि यूजर्स का ऐप एक्सपीरियंस बेहतर बन सके।

    अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल व्हाट्सएप के हर अपडेट की जानकारी देने वाली वेबसाइट वाबेटा info की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में व्हाट्सएप पर एक नए अपडेट को देखा गया है।

    कौन-सा नया फीचर लाया जा रहा है?

    ऐप पर बहुत जल्द मीडिया फाइल्स को सेंड करने का तरीका बदलने जा रहा है। यूजर्स मीडिया फाइल्स को अब पहले के मुताबिक ज्यादा आसान तरीके से दूसरे यूजर्स को सेंड कर सकेंगे।

    मीडिया फाइल्स को सेलेक्ट कैसे किया जा सकेगा?

    इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप यूजर्स अब मीडिया फाइल्स सेंड करने के लिए गैलरी से फाइल्स को काउंटिंग के साथ देख सकेंगे। यानी यूजर कितनी फाइल्स भेज रहा है यह एक नंबर के साथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।

    Wabetainfo की इस लेटेस्ट रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि जहां अभी तक यूजर्स फाइल्स को टिक के साथ सेलेक्ट कर पाते हैं, वहीं नए अपडेट के बाद फाइल्स सेलेक्ट करने के साथ नंबरिंग भी होगी।

    खबरें और भी

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल

    वॉट्सऐप का नया अपडेट अभी टेस्टिंग स्टेज पर है। इस नए बदलाव को केवल वॉट्सऐप के एंड्रायड बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया गया है।

    बीटा टेस्टर्स नए अपडेट को वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.13.6 (WhatsApp beta for Android 2.23.13.6) के साथ पा सकते हैं। चैटिंग ऐप वॉट्सऐप के एंड्राइड यूजर्स के लिए यह अपडेट आने वाले दिनों में रोलआउट कर दिया जाएगा।