Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Feature: एक साथ कई लोगों को कॉल करने के लिए बेस्ट है वॉट्सऐप का ये फीचर, जानें कैसे करता है काम

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 06:00 PM (IST)

    वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नया कॉल लिंक फीचर पेश किया जो जूम और गूगल मीट से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। कॉल लिंक के साथ यूजर्स दूसरों को कॉन्फ् ...और पढ़ें

    WhatsApp Feature:वॉट्सऐप पर मिल रहा नया फीचर, जानें डिटेल
    WhatsApp Feature:वॉट्सऐप पर मिल रहा नया फीचर, जानें डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। वॉट्सऐप ने अपनी घोषणा के लगभग एक महीने बाद नए कॉल लिंक फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह चरणबद्ध तरीके से यूजर्स तक पहुंच रहा है और नए अपडेट का मकसद ऐप पर ग्रुप कॉलिंग फीचर को बेहतर बनाना है। वॉट्सऐप कॉल लिंक के साथ यूजर्स अन्य लोगों को कॉन्फ़्रेंस कॉल में शामिल होने के लिए शेयरेबल लिंक क्रिएट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि कॉल लिंक वाला कोई भी व्यक्ति कॉल में शामिल होता है, भले ही वे आपके समूह का हिस्सा हों या न हों। बता दें कि लिंक कथित तौर पर 90 दिनों के लिए वैध रहता है।

    जल्द ही सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा फीचर

    हमने सैमसंग स्मार्टफोन पर इस फीचर को देखा, और यह सर्वर-साइड अपडेट है। यूजर्स को अभी भी सलाह दी जाती है कि वे फीचर का आनंद लेने के लिए अपने ऐप को अपडेट रखें। बता दें कि WhatsApp जल्द ही सभी यूजर्स के लिए Call Links को रोल आउट करना शुरू कर देगा। इस नई उपलब्धता की जांच करने के लिए, आप कॉल टैब पर जाएं और टॉप पर कॉल लिंक सुविधा देखें।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके फोन में भी तो बंद नहीं हो रहा वॉट्सऐप? यहां जानें कौन से डिवाइस है लिस्ट में शामिल

    कैसे करता है काम?

    अगर आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो एक लिंक स्वतः उत्पन्न हो जाएगा। इसके साथ ही यूजर कॉल टाइप - ऑडियो या वीडियो भी चुन सकते हैं।इसके नीचे आपको तीन विकल्प मिलेंगे, जिसमें वॉट्सऐप के माध्यम से एक लिंक भेजें, लिंक कॉपी करें और लिंक शेयर करें। एक बार जब यूजर लिंक पर क्लिक करता है, तो दो विकल्प होंगे- ज्वाइन और लीव।इसके साथ ही यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान ऑडियो म्यूट करने और वीडियो छिपाने का विकल्प मिलता रहेगा।

    जूम और गूगल मीट से प्रेरित है फीचर

    वॉट्सऐप का कॉल लिंक फीचर जूम और गूगल मीट से प्रेरणा लेता है। ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जो यूजर्स को एक समान तरीके से कॉल में शामिल होने देते हैं। नया वॉट्सऐप फीचर उन लोगों की बहुत मदद करेगा, जो क्विक चैट के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग करना पसंद करते हैं। वर्तमान में, वॉट्सऐप यूजर्स को एक ग्रुप कॉल में 32 सदस्यों को जोड़ने की अनुमति देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- WhatsApp Features: जल्द लॉन्च होंगे वॉट्सऐप के ये फीचर्स, बदल जाएगा मैसेजिंग का तरीका, यहां जानें डिटेल