Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर यूजर्स के लिए आ रहा है Voice Chat फीचर, ग्रुप में हर यूजर लिख कर ही नहीं, बोल कर भी कर सकेगा बात

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 07:45 AM (IST)

    वॉट्सऐप पर यूजर्स के लिए एक नए फीचर को पेश किया जा रहा है। वॉट्सऐप का नया फीचर वॉइस चैट है। वॉइस चैट की मदद से वॉट्सऐप ग्रुप पर पार्टिसिपेंट्स आपस में ...और पढ़ें

    WhatsApp पर यूजर्स के लिए Voice Chat फीचर आ रहा है
    WhatsApp पर यूजर्स के लिए Voice Chat फीचर आ रहा है

    HighLights

    1. वॉट्सऐप यूजर्स के लिए वॉइस चैट फीचर को लाया जा रहा है।
    2. वॉट्सऐप का वॉइस चैट फीचर वॉइस कॉल जैसा ही होगा।
    3. फीचर की मदद से ग्रुप का हर पार्टिसिपेंट चैट पर कनेक्ट कर सकेगा।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल 180 से ज्यादा देशों में किया जाता है। एक बड़े यूजर बेस के साथ वॉट्सऐप पर लगातार नए फीचर्स को रोलआउट किया जाता है।

    अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, वॉट्सऐप पर यूजर्स के लिए एक नए वॉइस चैट की सुविधा पेश की जा रही है।

    वॉट्सऐप पर कौन-सा नया फीचर आ रहा है

    वॉट्सऐप के हर अपडेट को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट से चैटिंग ऐप के नए फीचर की जानकारी सामने आई है। Wabetainfo की इस रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप यूजर्स को वॉइस चैट नाम का यह नया फीचर ग्रुप में नजर आएगा।

    वॉट्सऐप का वॉइस चैट फीचर क्या है

    दरअसल, वॉट्सऐप के वॉइस चैट फीचर की मदद से वॉट्सऐप ग्रुप पर पार्टिसिपेंट आपस में वॉइस के जरिए बात कर सकेंगे।

    वॉट्सऐप पर यूजर्स को वॉइस रिकॉर्ड कर ऑडियो सेंड करने की सुविधा पहले से मिलती है। हालांकि, वॉइस चैट फीचर इससे अलग ग्रुप कॉलिंग की तरह काम करेगा, यहां हर पार्टिसिपेंट को वॉइस के जरिए कनेक्ट होने की सुविधा मिलेगी।

    वॉट्सऐप का वॉइस चैट फीचर कैसे करेगा काम

    वॉट्सऐप के वॉइस चैट फीचर के काम करने को लेकर Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। यूजर्स किसी वॉट्सऐप ग्रुप का हिस्सा होते हुए वॉइस चैट पर क्रिएट और कनेक्ट ऑप्शन को देख सकेंगे।

    इसके साथ ही यूजर को इस ऑप्शन पर कितने पार्टिसिपेंट कनेक्ट कर चुके हैं, की जानकारी भी देखी जा सकेगी। बताया जा रहा है कि वॉइस चैट क्रिएट करने पर अगर यह खाली होती है तो फीचर ऑटोमैटिकली कुछ समय बाद कॉल को डिसकनेक्ट कर देगा।

    खबरें और भी

    कौन से यूजर्स कर सकते हैं वॉइस चैट का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप का नया फीचर फिलहाल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स वॉइस चैट फीचर को वॉट्सऐप अपडेट वर्जन 2.23.16.19 के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए यह फीचर आने वाले समय में पेश किया जा सकता है।