Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदले हुए अंदाज में नजर आएगा WhatsApp, iPhone यूजर्स के लिए शुरू हुआ ये फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 07:48 AM (IST)

    WhatsApp Rolling Out Translucent bars For iPhone Users A New App Interface Design अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल आईफोन में करते हैं तो यह नया अपडेट आपक ...और पढ़ें

    WhatsApp Rolling Out Translucent bars For iPhone Users A New App Interface Design
    WhatsApp Rolling Out Translucent bars For iPhone Users A New App Interface Design

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स करते हैं। वॉट्सऐप चैटिंग ऐप से बढ़कर लोकेशन शेयरिंग, फाइल शेयरिंग, कॉलिंग, पेमेंट जैसी सुविधाओं में भी काम आता है। वॉट्सऐप की सुविधा एंड्रॉइड के अलावा आईओएस और विंडोज में भी मिलती है।

    एक बड़े यूजर बेस को देखते हुए ही कंपनी समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए ऐप में नए फीचर्स पेश करती है। अगर आप वॉट्सऐप के आईफोन यूजर हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।

    आईफोन यूजर्स के लिए क्या है नया अपडेट?

    दरअसल वॉट्सऐप के हर अपडेट को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने यूजर्स के लिए एक नए यूजर इंटरफेस की जानकारी दी है। वॉट्सऐप का नया यूजर इंटरफेस आईफोन में देखा जा सकेगा।

    Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो नए इंटरफेस के साथ यूजर्स एक ट्रांसलूसेंट टैब बार और नेविगेशन बार को देख सकेंगे। Wabetainfo ने वॉट्सऐप के नए इंटरफेस में इस बदलाव को दिखाते हुए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। ऐप के किसी भी सेक्शन को ओपन करने के साथ इस ट्रांसलूसेंट इफेक्ट को देखा जा सकेगा।

    खबरें और भी

    नए इंटरफेस के साथ कैसे करें वॉट्सऐप इस्तेमाल?

    दरअसल वॉट्सऐप के आईओएस अपडेट वर्जन 23.13.80 को ऐप स्टोर पर रिलीज किया गया है। इस अपडेट के साथ नए बदलाव को देखा जा सकता है।

    हालांकि, इस अपडेट के साथ चेंजलॉग में केवल नेविगेशन में सुधार की जानकारी ही मिलती है। ऐप स्टोर पर इस अपडेट को इन्स्टॉल करने के साथ ही ट्रांसलूसेंट टैब बार और नेविगेशन बार को देखा जा सकेगा।

    नए ट्रांसलूसेंट टैब बार और नेविगेशन बार को अगर अपडेट इन्स्टॉल करने के बाद भी नहीं देख पा रहे हैं तो इसके लिए कुछ और समय इंतजार कर सकते हैं। वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स के लिए यह फीचर अभी रोलआउट किया जा रहा है।  ऐसे में यह फीचर धीरे-धीरे ही यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है।