Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर 60 सेकंड के शॉर्ट वीडियो सेंड करना हुआ आसान, इन यूजर्स के लिए रोलआउट हुई सर्विस

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 11:24 AM (GMT+05:30)

    WhatsApp Video messages Feature वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपका दिल खुश कर सकता है। वाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर वीडि ...और पढ़ें

    WhatsApp Video messages Feature For iOS And Android Beta Testers
    WhatsApp Video messages Feature For iOS And Android Beta Testers

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। एक बड़े यूजर बेस वाले इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को लेकर अपडेट मिलती रहती है। नया अपडेट वॉट्सऐप के एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए आ रहा है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपको भी जानना चाहिए।

    दरअसल वॉट्सऐप के अपडेट को लेकर जानकारी देने वाली वेबसाइट WabetaInfo की एक रिपोर्ट में वॉट्सऐप के नए फीचर की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी ने वीडियो मैसेज फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

    वॉट्सऐप का वीडियो मैसेज फीचर क्या है?

    वॉट्सऐप के इस फीचर की चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही थी। वॉट्सऐप के वीडियो मैसेज फीचर की मदद से यूजर्स शॉर्ट वीडियो सेंड कर सकेंगे।

    वॉट्सऐप यूजर्स अपने वॉट्सऐप कॉन्टेक्ट्स को 60 सेकंड तक के वीडियो सेंड कर सकते हैं।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल?

    बता दें, इस फीचर का इस्तेमाल शुरुआती फेज में केवल वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स ही कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के बीटा यूजर्स iOS 23.6.0.73 अपडेट और Android 2.23.8.19 अपडेट के साथ फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट को इन्स्टॉल करने के बाद इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विंडोज यूजर्स के लिए कौन-से दो नए फीचर्स जुड़े हैं?

    दरअसर बीते दिन ही वॉट्सऐप के विंडोज यूजर्स के लिए भी दो नए फीचर्स को जोड़े जाने की रिपोर्ट मिली थी। WabetaInfo की ही रिपोर्ट में विंडोज यूजर्स के लिए दो नए फीचर की जानकारी मिली थी। विंडोज यूजर्स के लिए मैसेज एडिट फीचर और स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को रोलआउट किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    मालूम हो की वॉट्सऐप के आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए इन दो फीचर्स को पहले ही रोलआउट किया जा चुका है। हालांकि, विंडोज यूजर्स के लिए फीचर अभी रोलआउट किए जा रहे हैं।