Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp यूजर्स जल्द कर पाएंगे डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल, सामने आए ये स्क्रीनशॉट्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 17 May 2019 05:41 PM (GMT+05:30)

    WABetaInfo ने एक नया स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि WhatsApp पर डार्क मोड कैसे दिखाई देगा ...और पढ़ें

    WhatsApp यूजर्स जल्द कर पाएंगे डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल, सामने आए ये स्क्रीनशॉट्स
    WhatsApp यूजर्स जल्द कर पाएंगे डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल, सामने आए ये स्क्रीनशॉट्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। WhatsApp पिछले काफी समय से अपने प्लेटफॉर्म पर डार्क मोड फीचर को लेकर काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही इस फीचर को रोलआउट कर सकती है। इस फीचर को लेकर WABetaInfo ने एक नया स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि WhatsApp पर डार्क मोड कैसे दिखाई देगा। हालांकि, WhatsApp ने यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर कब तक यूजर्स के लिए लाइव किया जाएगा।

    WhatsApp कॉल्स, स्टेट्स पेज के आएगा डार्क मोडWABetaInfo के पोस्ट के मुताबिक, WhatsApp ने अपने बीटा वर्जन 2.19.139 में यह फीचर दिया है। इसके मुताबिक, अभी ऐसे कई सेक्शन्स हैं जो नाइट मोड के मुताबिक नहीं है। ऐसे में यह फीचर यूजर्स तक पूरी तरह से रोलआउट होने में कुछ समय लग सकता है। इससे पहले डार्क मोड फीचर YouTube, Twitter और Facebook Messenger में भी दिया जा चुका है।

    अब बात करते हैं कि डार्क मोड फीचर आखिर होता क्या है? आपको बता दें कि डार्क मोड ऐप बैकग्राउंड को बदल देता है। स्क्रीन पर मौजूद सभी एलीमेंट्स को यह मोड ब्लैक या ग्रे कर देता है। यह मोड कई तरह से बेहतर है जेस कि टेक्सट को अच्छे से बढ़ा जा सकता है, बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है और यूजर की आखों पर स्ट्रेन भी कम पड़ता है। यह मोड उन यूजर्स के लिए सही है जो लोग अंधेरे में काम करना पसंद करते हैं।

    WhatsApp से संबंधित कई बुक्स Amazon पर उपलब्ध हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। Whatsapp - Complete Guide: How to use Whatsapp and exchange messages without having to pay for SMS

    खबरें और भी

    फोटो साभार: WABetaInfo 

    कॉल, वीडियो कॉल के सिंबल में भी होगा बदलाव: WABetaInfo के पोस्ट में यह भी कहा गया है कि कॉल सेक्शन में वॉयस और वीडियो कॉल का सिंबल ग्रीन के बजाय व्हाइट किया जा सकता है। WhatsApp ने ऐप के सेटिंग्स मेन्यू के अंदर सेक्शन में भी डार्क मोड लागू कर दिया है। फिलहाल इसे केवल बीटा यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    WhatsApp से संबंधित कई बुक्स Amazon पर उपलब्ध हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। Whatsapp Messenger guide

    यह भी पढ़ें:

    मात्र 15 महीनों में Xiaomi ने बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi TV

    Whatsapp Hack: अपनी Android और iOS डिवाइस को इस तरह रखें सुरक्षित, तुरंत उठाएं ये कदम

    Samsung Galaxy A50 की कैमरा क्वालिटी होगी और बेहतर, मिला यह अपडेट 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप