Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या 2024 में बंद हो जाएगा Gmail? Google ने खुद दिया सभी सवालों का जवाब

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 09:00 PM (IST)

    क्या जीमेल बंद हो रहा है? ये सवाल लोगों के द्वारा खूब पूछा गया है। ऐसे में गूगल ने खुद इस बात की जानकारी दी। एक X पोस्ट में गूगल ने कहा कि जीमेल यहाँ ...और पढ़ें

    Google ने जीमेल बंद होने की खबरों पर क्या कहा जानिए।
    Google ने जीमेल बंद होने की खबरों पर क्या कहा जानिए।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों गूगल जीमेल को लेकर खूब चर्चा है। दरअसल कहा गया है कि गूगल अपनी प्रमुख मेल सर्विस को बंद करने जा रहा है। जब ये खबर लोगों को पता चली तो किसी को इस पर यकीन हुआ। हालांकि इन खबरों के कुछ समय बाद ही गूगल की तरफ से इसके बारे में स्पष्ट जानकारी दे दी गई। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    क्या है पूरा मामला

    क्या जीमेल (Gmail) बंद हो रहा है? ये सवाल लोगों के द्वारा खूब पूछा गया है। ऐसे में गूगल ने खुद इस बात की जानकारी दी। एक एक्स पोस्ट में गूगल ने कहा कि जीमेल यहाँ रहने के लिए है। गूगल ने अपने यूजर्स की चिंताओं को दूर करने के लिए अपने सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है।

    दरअसल, खबरें आई थीं कि जीमेल 1 अगस्त, 2024 से काम करना बंद कर देगा, जिससे करोड़ों यूजर्स के बीच भ्रम पैदा हो गया।

    जीमेल बंद हुआ तो क्या होगा

    अगर Google जीमेल को बंद करने का फैसला करता है, तो ये करोड़ों यूजर्स के लिए दुविधा वाली बात होगी क्योंकि गूगल अपने एंटरप्राइज ग्राहकों को अनुकूलित जीमेल आईडी की भी सुविधा देता है। इतना ही नहीं जीमेल आईडी का उपयोग साइन इन करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स में किया जाता है। 

    जारी रहेगी जीमेल सुविधा 

    ऐसे में अगर आपके पास भी जीमेल के बंद होने की कोई खबर आती है तो उस पर भरोसा न करें क्योंकि खुद गूगल के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये सर्विस बंद नहीं होने वाली है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jio के इन प्रीपेड प्लान पर मिल रहा बंपर ऑफर, 6GB एक्स्ट्रा डेटा से लेकर ये बेनिफिट हैं शामिल