Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के सबसे छोटे फोन; किसी का साइज सिक्के बराबर, तो कोई अंगूठे जितना बड़ा

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 09:09 AM (GMT+05:30)

    World Smallest Phone दुनिया के सबसे छोटे फीचर फोन की लिस्ट में Zanco T1 को गिना जाता है। इसका साइज अंगूठे के बराबर है। इसमें इसमें कॉल और मैसेज भेजने ...और पढ़ें

    ये हैं दुनिया के सबसे छोटे फीचर फोन
    ये हैं दुनिया के सबसे छोटे फीचर फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल भले ही ज्यादातर लोगों के हाथ में बड़ी स्क्रीन वाले फोन होते हैं। लेकिन फीचर फोन की दीवानगी भी कम नहीं है। इनको यूज करने वाला वाला एक स्पेशल कस्टमर बेस है। हालांकि, आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे फोन्स (World smallest phones) के बारे में बताने वाले हैं। इनमें से किसी का साइज सिक्के जितना है, तो कोई माचिस के बराबर है।

    Zanco T1 का साइज अंगूठे जितना

    Zanco tiny t1 को दुनिया का सबसे छोटे साइज का फोन माना जाता है। इस फीचर फोन का साइज अंगूठे बराबर है। इसमें कॉल और मैसेज भेजने की सुविधा दी गई है। इसमें ओलेड डिस्प्ले और अल्फान्यूमेरिक कीपैड मिलता है। इसमें केवल 200mAh की बैटरी दी गई है। इसका वजन महज 13 ग्राम है। यह एक बार की चार्जिंग में 180 मिनट का टॉकटाइम दे सकता है। इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। 

    Galaxy Star

    दूसरे नंबर पर गैलेक्सी स्टार का नाम आता है। इसमें दो सिम यूज किए जा सकते हैं। इसका साइज माचिस के बराबर है। इससे सिर्फ कॉल और मैसेज जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें छोटा-सा कीपैड दिया गया है। इस फोन का साइज 67.8 x 27.8 x 12.4 सेंटीमीटर का है।

    Skyshop LBSTAR BM10

    इस फीचर फोन का साइज 0.66 इंच है। दुनिया के सबसे छोटे फीचर फोन में से एक Skyshop LBSTAR BM10 32MB रैम और 32NB स्टोरेज दी गई है। इसमें जरूरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। खास बात है कि कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलता है।

    खबरें और भी

    Blackzone Eco X

    ब्लैकजोन ईको एक्स फ्लिप स्टाइल फोन है, इसको भी दुनिया के सबसे छोटे फोन की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। फीचर फोन में 0.3 MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 64MB स्टोरेज और 64MB रैम मिलती है। जिसमें फोटो-वीडियो सेव रखे जा सकते हैं।

    IKALL K91 Ear Fit Mobile

    यह अपने डिजाइन की वजह से अनोखा लगता है। दुनिया के सबसे छोटे फीचर फोन में से एक IKALL K91 को कान में भी पहना जा सकता है। इसमें 500mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्जिंग में ठीक-ठाक बैकअप दे देती है। इसमें 2G नेटवर्क मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Realme ला रहा नया स्मार्टफोन, अल्ट्रा-स्मूथ परफॉर्मेंस का वादा; गेमिंग करने वालों के होंगे मजे