Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WWDC 2024: iOS 18 में मिलेंगे एआई फीचर्स, बेसिक ऐप्स को नई सुविधाओं से किया जाएगा अपग्रेड

    Updated: Tue, 28 May 2024 03:15 PM (GMT+05:30)

    एपल इस अपडेट के साथ बेसिक एआई फीचर्स पर फोकस करने का प्रयास करेगा। कंपनी एपल सिरी को पहले से और बेहतर बनाएगी। इसमें कुछ नई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके ...और पढ़ें

    iOS 18 अपडेट में कंपनी का फोकस एआई पर रहेगा।
    iOS 18 अपडेट में कंपनी का फोकस एआई पर रहेगा।

    HighLights

    1. WWDC 2024 में एआई फीचर्स की घोषणा की जाएगी।
    2. iOS 18 कई नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple एआई फीचर्स पर फोकस कर रहा है। कंपनी जून में होने वाले WWDC 2024 इवेंट में कई फीचर्स की घोषणा कर सकती है। iOS 18 अपडेट को कई नए फीचर्स के साथ रोलआउट किया जाएगा।

    जिनके मिलने के बाद iPhone यूजर्स का मजा दोगुना हो जाएगा। अपकमिंग इवेंट में एआई को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं भी कंपनी के द्वारा की जा सकती है।

    बेसिक एआई फीचर्स पर फोकस

    एपल इस अपडेट के साथ बेसिक एआई फीचर्स पर फोकस करने का प्रयास करेगा। कंपनी एपल सिरी को पहले से और बेहतर बनाएगी। इसमें कुछ सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा iOS के दूसरे ऐप्स को भी पहले की तुलना में काफी बेहतर कर दिया जाएगा।

    Safari ब्राउजर जो कि एपल के मुख्य एआई केंद्र का हिस्सा है। सफारी ब्राउजर को एआई अपग्रेड के साथ कंपनी बेहतर करने का प्रयास करेगी। नोट्स के लिए लाइव एआई ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा दी जा सकती है। यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को भी एपल पहले से बेहतर करने वाला है।

    ओपन एआई और एपल की डील?

    रिपोर्ट के मुताबिक, एपल और ओपनएआई दोनों एआई फीचर्स को बेहतर करने के लिए साथ आ सकते हैं। भले ही इसको लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, लंबे समय से इसको लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। एपल WWDC 2024 के दौरान ओपनएआई के साथ काम करने की घोषणा कर सकता है।

    अगर ऐसा होता है तो आईफोन में ChatGPT 4o का सपोर्ट दिया जाएगा। एपल ऑन-डिवाइस-एआई पर फोकस कर रहा है।

    क्या मिलेंगे एआई फीचर्स

    नए अपडेट में वॉइस मेमो ट्रांसक्रिप्शन, सजेस्टेड रिप्लाई इमेल और मैसेज ऑटो जेनरेटेड इमोजी, बेहतर सफारी वेब सर्च, फास्टर और रिलाइबल स्पॉटलाइट सर्च, नेचुरल इंट्रैक्शन विद सिरी, मिस्ड नोटिफिकेशन के लिए स्मार्ट रिकैप और Xcode के लिए डेवलपर टूल्स पेश किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Realme GT 7 Pro भारत में इसी साल होगा लॉन्च, ब्रांड वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने खुद दी जानकारी