यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रीमियम डिजाइन के साथ जल्द आ रहा Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन, 50MP के साथ मिलेंगे 4 रियर कैमरे
Xiaomi 13 Ultra leaked ऑफिशियल लॉन्च से पहले शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra की डिजाइन लीक हो गई है। फोन को इसी महीने के आखिर में चीन में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi 13 Ultra के डिजाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आगामी Xiaomi फ्लैगशिप स्मार्टफोन की जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि Xiaomi 13 Ultra इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च होगा।
बता दें, Leica-tuned लेंस वाले के कैमरे के अलावा, कंपनी ने कोई स्पेक्स या लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। एक नई रिपोर्ट में Xiaomi 13 अल्ट्रा की डिजाइन रेंडर लीक हो गई है।
.jpg)
Xiaomi 13 Ultra की डिजाइन आई सामने
Xiaomi 13 Ultra 2023 के लिए कंपनी का टॉप-एंड फ्लैगशिप होगा। डिवाइस को अप्रैल में Leica-tuned कैमरों के साथ लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। शाओमी ने फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। इमेज से पता चलता है कि 13 अल्ट्रा में गोल कोनों के साथ एक सपाट फ्रेम है।
इसमें फोन के दायें किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। निचले किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल है। ऊपर की तरफ कुछ कटआउट भी हैं, जो सेकेंडरी माइक्रोफोन, आईआर ब्लास्टर और स्पीकर ग्रिल के लिए हो सकते हैं।
Xiaomi 13 Ultra की कीमत
Xiaomi 13 Ultra को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट - 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 13 Ultra के तीन वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 6,299 (75,100 रुपये), CNY 6,799 (81,100 रुपये) और CNY 7,499 (89,500 रुपये) होगी।
खबरें और भी
Xiaomi 13 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 13 Ultra को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच क्वाड एचडी + AMOLED डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है, जबकि इसमें 50MP के चार रियर कैमरे होने की उम्मीद है।
इनमें एक प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड यूनिट, एक 2x जूम यूनिट और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट शामिल होगी। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।