Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए MIUI10 में जोड़े 5 नए फीचर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jun 2018 11:18 AM (GMT+05:30)

    शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस में 5 नए फीचर्स जोड़े हैं ...और पढ़ें

    शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए MIUI10 में जोड़े 5 नए फीचर्स
    शाओमी ने भारतीय यूजर्स के लिए MIUI10 में जोड़े 5 नए फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। शाओमी ने अपने यूजर इंटरफेस MIUI10 में भारतीय यूजर्स के लिए 5 नए फीचर्स जोड़ें हैं। शाओमी ने पिछले महीने चीन में आयोजित एक इवेंट में MIUI10 यूजर इंटरफेस को लॉन्च किया था। इसे शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 6, Mi 5, Mi MIX 2X, Mi MIX 2, Mi MIX, Mi Note 2, Redmi S2 (Redmi Y2) और Redmi Note 5 (Redmi Note 5 Pro) पर रोल आउट कर दिया गया है। धीरे-धीरे इसे शाओमी के अन्य स्मार्टफोन पर भी रोल आउट किया जाएगा।

    शाओमी स्मार्टफोन का भारत में बहुत बड़ा यूजर बेस है। हाल ही में चीन में लॉन्च हुई Mi 8 सीरीज भारत में इस इंटरफेस के साथ लॉन्च की जाएगी। भारत में MIUI10 को इन 5 एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ रोल आउट किया जाएगा।

    कैमरा एप में जोड़ा जाएगा पेटीएम

    भारत में पेटीएम के कई यूजर्स हैं। 2016 में हुई नोटबंदी के बाद से पेटीएम और डिजिटल वॉलेट के यूजर्स की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। लोग पेटीएम का इस्तेमाल मनी ट्रांसफर और खरीदारी के लिए करते हैं। शाओमी के MIUI10 यूजर इंटरफेस के कैमरा फीचर के साथ पेटीएम एप को जोड़ा जाएगा। इनबिल्ट कैमरा एप में इस फीचर को जोड़ने के बाद यूजर्स कैमरे के जरिए आसानी से पेटीएम को लॉन्च कर देगा और पेमेंट किया जा सकेगा। यूजर्स को अलग से पेटीएम को नहीं ओपन करना होगा।

    Mi- ब्राउजर और वेब एप्स

    शाओमी के यूजर इंटरफेस MIUI10 के साथ स्टैंडर्ड ब्राउजर जोड़ा गया है। यह ब्राउजर एक्सक्लूसिवली भारतीय यूजर्स के लिए जोड़ा गया है। इस ब्राउजर के जरिए ओला, ओयो, फ्लिपकार्ट, बुक माय एप, मेक माय ट्रिप जैसे एप को सीधे एक्सेस किया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    Mi- म्यूजिक

    MIUI10 में इस नए फीचर को भी भारतीय यूजर्स के लिए जोड़ा जाएगा। इस एप के जरिए 10 मिलियन से भी ज्यादा गाने 15 भाषाओं में सुने जा सकेंगे। इसके लिए शाओमी ने 400 से ज्यादा म्यूजिक प्रोइवाडर से साझेदारी की है।

    Mi- वीडियो

    MIUI10 में भारतीय यूजर्स के लिए वीडियो एप भी जोड़ा जाएगा। इस एप के जरिए 5,00,000 घंटे से ज्यादा वीडियो को 15 भाषाओं में देखा जा सकता है।

    मैसेजिंग में क्विक मैन्यू

    MIUI10 यूजर इंटरफेस में यूजर्स को मैसेज के लिए क्विक मैन्यू जोड़ा जाएगा। यह फीचर भी भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है। इसके अलावा मैसेज सेंडर आईडी सपोर्ट को इंटरफेस से जोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें:

    BSNL ने Jio से आधी कीमत में उतारा Yearly प्लान, मिलेगा दोगुना से भी ज्यादा डाटा

    Airtel-Vodafone यूजर्स फ्री में Amazon Prime एक्टिवेट करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

    इन 8 तरीकों से 40 फीसद तक बढ़ जाएगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी