Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, Redmi की इन डिवाइसेज को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Sun, 07 Apr 2019 09:49 AM (IST)

    कुछ Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को अब भविष्य में MIUI अपडेट्स या कोई ग्लोबल बीटा अपडेट नहीं मिलेंगे। इसका साफ मतलब है की अब उन हैंडसेट्स पर सॉफ्टवेयर सपोर ...और पढ़ें

    Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, Redmi की इन डिवाइसेज को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
    Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, Redmi की इन डिवाइसेज को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi की सबसे बड़ी ताकत यह है की वो अपने पुराने स्मार्टफोन्स या मॉडल्स को भी सपोर्ट देता रहता है। इससे जो यूजर्स कंपनी की पुरानी डिवाइज का इस्तेमाल कर रहे होते हैं उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। कंपनी ने 5 साल पुराने फोन्स को भी लेटेस्ट MIUI सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध करवाया था। लेकिन अब कंपनी ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिससे Xiaomi के यूजर्स शायद खुश ना हो।

    कुछ Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को अब भविष्य में MIUI अपडेट्स या कोई ग्लोबल बीटा अपडेट नहीं मिलेंगे। इसका साफ मतलब है की अब उन हैंडसेट्स पर सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह घोषणा Mi कम्यूनिटी फोरम पर की गई है। इससे भारत समेत सभी ग्लोबल यूजर्स प्रभावित होंगे।

    ये हैं Xiaomi के वो Redmi मॉडल्स जिन्हे अब कोई सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं मिलेगा:

    Xiaomi Redmi Note 4

    Xiaomi Redmi 3S

    Xiaomi Redmi 3X

    Xiaomi Redmi 4

    Xiaomi Redmi 4A

    Xiaomi Redmi Note 3

    Xiaomi Redmi Pro

    Xiaomi Redmi Note 4

    Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

    आपको बता दें, Mi कम्यूनिटी एडमिन जिन्होंने यह घोषणा की है, उन्होंने कहा है की इससे फिलहाल अन्य डिवाइसेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की Xiaomi आने वाले समय में अन्य पुराने Redmi फोन्स को भी सपोर्ट देना बंद कर सकती है। लेकिन अभी के लिए इन 7 मॉडल्स पर ही सपोर्ट बंद किया जा रहा है।

    हालांकि, लिस्ट में बताए गए Redmi फोन्स को नॉर्मल सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। लेकिन इन फोन्स का इस्तेमाल लम्बे समय तक ना करें क्योंकि हो सकता है की कंपनी जल्द ही यह सपोर्ट देना भी बंद कर दें। लेटेस्ट MIUI सॉफ्टवेयर के साथ अप-टू-डेट रहने के लिए यही सही होगा की आप नई डिवाइज खरीद लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    WhatsApp पर फेक न्यूज से मुक्ति को लेकर हैं Sure, तो यह खबर पढ़ लें

    मात्र ₹ 99 में मिलेगा Apple Music सब्सक्रिप्शन, Spotify को मिली कड़ी टक्कर

    Whatsapp पर अब आप तय करेंगे की बनना है किस ग्रुप का हिस्सा, आया नया फीचर