Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HyperOS: Xiaomi ने पेश किया नया ह्यूमन सेंट्रिक ओएस, MIUI की लेगा जगह, यहां पढ़ें क्या है खासियत

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 02:02 PM (GMT+05:30)

    अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन यानी Xiaomi 14 सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा कर दी है। बता दें कि कंपनी का नया OS इस ...और पढ़ें

    HyperOS : क्यों खास है शाओमी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम
    HyperOS : क्यों खास है शाओमी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम

    HighLights

    1. Xiaomi ने नए ह्यूमन सेंट्रिक OS को पेश किया है।
    2. नए ओएस को लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 14 के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा।
    3. HyperOS कंपनी के 13 साल पुराने MIUI ओएस को रिप्लेस करेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन ने कल यानी 26 अक्टूबर को अपनी लेटेस्ट शाओमी 14 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के साथ ही कंपनी ने अपने नए ह्यूमन सेंट्रिक OS को पेश किया है, जिसे 13 साल बाद रिप्लेस किया जाएगा।

    कंपनी इस नए ओएस को अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 14 के साथ मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने यह भी बताया कि नया ओएस AOSP यानी एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर आधारित है। यानी कि यह गूगल के एंड्रॉइड पर काम नहीं करेगा।

    क्या है HyperOS?

    • चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने लगभग 13 साल बाद अपने MIUI सॉफ्टवेयर को रिप्लेस करने के लिए HyperOS को पेश किया है।
    • यह Google के एंड्रॉइड पर आधारित न होकर एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर काम करेगा।
    • बता दें कि नए साफ्टवेयर का लुक और फील आपको Xiaomi के MIUI 14 की तरह ही लगता है, मगर ये कंपनी का बिल्कुल नया OS है।
    • जैसा कि हम जानते हैं कि अब यह नया OS एंड्रॉइड आधारित नहीं होगा, तो इसको Google के सर्विसेज को जोड़ने की बाध्यता का सामना नहीं करना होगा।
    • इसके साथ ही कंपनी अपने हिसाब से सर्विसेज और ऐप्स को नए OS में जगह दे सकेगी।
    • इस ऑपरेटिंग सिस्टम को लो लेबल रिफैक्टरिंग, क्रॉस ऐड इंटेलीजेंस कनेक्टिविटी और ऐड-टू-ऐड सिक्योरिटी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

    यह भी पढ़ें- India Mobile Congress 2023 में बोले आकाश अंबानी 5G में भारत ने लगाई बड़ी छलांग, एक साल में पहुंचा टॉप 3 में..

    फोन के अलावा इन डिवाइस में भी काम करेगा अपडेट

    • कंपनी ने 2017 में ही इस सॉफ्टवेयर पर काम करना शुरू कर दिया था। कंपनी का मानना था कि यह स्मार्टफोन और स्मार्ट डिवाइस को आपस में कनेक्ट करने के लिए एक ब्रिज की तरह काम करेगा।
    • यानी कि स्मार्टफोन के अलावा ये नया OS स्मार्ट डिवाइस , पर्सनल डिवाइस, होम गैजेट्स यहां तक कि कार के लिए भी काम करेगा।
    • अगर ऐसा रहा तो कंपनी आने वाले दिनों में हर तरह के स्मार्ट प्रोडक्ट पर काम कर सकेगी।

    मिलते हैं कई खास फीचर

    • Linux और शाओमी के Vela सिस्टम पर डिजाइन किया गया ये ओएस 200 से ज्यादा प्रोसेसर और 20 स्टैंडर्ड फाइल सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है।
    • कंपनी का कहना है कि यह नया ओएस पुराने MIUI OS की तुलना में हल्का है और 64KB से लेकर 24GB वाले सभी डिवाइस को सपोर्ट देता है।
    • ये नया ओएस HyperMind नाम के एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो यूजर्स को बेहतर एआई असिस्टेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर्स में Mi Canvas ऐप, टेक्स्ट टू इमेज जनरेटर, डॉक्यूमेंट कंप्रेशन आदि शामिल हैं।
    • उम्मीद की जा रही है कि नए ओएस की साथ शाओमी यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी।

    यह भी पढ़ें-  Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen चिपसेट और HyperOS के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    खबरें और भी