Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Mi TV 4C Pro और 4A Pro स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 09 Oct 2018 02:47 PM (IST)

    Mi TV 4C Pro और Mi TV 4A Pro की पहली सेल आज से अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए शुरू होगी ...और पढ़ें

    Xiaomi Mi TV 4C Pro और 4A Pro स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स
    Xiaomi Mi TV 4C Pro और 4A Pro स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ दिन पहले ही अपने Mi TV 4 को भारत में लॉन्च किया है। Mi TV 4C Pro और Mi TV 4A Pro की पहली सेल आज से अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए शुरू होगी। इसके साथ ही इस स्मार्ट टीवी को आप शाओमी के ऑफिशियल स्टोर पर भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी की सेल आज रात 9 बजे से अमेजन और मी स्टोर पर शुरू होगी। प्राइम यूजर्स के अलावा अन्य यूजर्स इस स्मार्ट टीवी को कल यानी 10 अक्टूबर सुबह 11 बजे से अमेजन और शाओमी के ऑफिशियल स्टोर से खरीद सकते हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों स्मार्ट टीवी के कीमत और फीचर्स के बारे में

    Mi TV 4C Pro और Mi TV 4A Pro कीमत और ऑफर

    Mi TV 4C Pro को 32 इंच और Mi TV 4A Pro को 49 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। Mi TV 4C Pro की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है जबकि, Mi TV 4A Pro की कीमत 29,999 रुपये है। दोनों ही स्मार्ट टीवी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस टीवी को अगर आप 15 अक्टूबर से पहले खरीदते हैं तो आपको 2 साल का एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर किया जा रहा है।

    Mi TV 4C Pro और Mi TV 4A Pro स्पेसिफिकेशन्स

    Mi TV 4C Pro में 32-inch HD रेडी (1366x768 पिक्सल) LED डिस्पले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। Mi TV 4C Pro स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड बेस्ड PatchWall UI पर काम करता है। इसमें 64 बिट का क्वॉडकोर एएम लॉजिक A53 प्रोसेसर दिया गया है। टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। टीवी में 2x10W के स्पीकर्स, डीटीएस एचडी ऑडियो क्वालिटी टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें दो USB 2.0 एवं 3 HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इथरनेट पोर्ट के अलावा ब्लूटूथ और वाई-फाई भी दिया गया है।

    वहीं, Mi TV 4A Pro में 49-inch HD रेडी (1080x1920 पिक्सल) LED डिस्पले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। Mi TV 4C Pro स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड बेस्ड PatchWall UI पर काम करता है। इसमें 64 बिट का क्वॉडकोर एएम लॉजिक A53 प्रोसेसर दिया गया है। टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। टीवी में 2x10W के स्पीकर्स, डीटीएस एचडी ऑडियो क्वालिटी टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

    खबरें और भी

    इसमें दो USB 2.0 एवं 3 HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इथरनेट पोर्ट के अलावा ब्लूटूथ और वाई-फाई भी दिया गया है। एंड्रॉइड डिवाइस होने की वजह से इसमें गूगल के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, यू-ट्यूब, गूगल प्ले म्यूजिक, गूगल वॉयस सर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें

    Honor Dussehra Sale: 1 रुपये में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन्स, जानें कैसे उठाएं लाभ

    Google कल एक साथ लॉन्च करेगा 6 डिवाइस, Mi Mix3 भी 15 अक्टूबर को होगा लॉन्च

    Nokia 6.1 Plus खरीदने का सुनहरा मौका, भारतीय यूजर्स के लिए किया गया प्राइस कट