Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi HyperOS की लॉन्चिंग का हुआ एलान, शाओमी के MIUI Android OS की जगह पेश हो रहा नया एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 09:30 AM (IST)

    Xiaomi New operating system शाओमी के MIUI Android OS की जगह कंपनी नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करने जा रही है। शाओमी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi HyperOS क ...और पढ़ें

    Xiaomi HyperOS की लॉन्चिंग का हुआ एलान, जानें कब होगा नए ऑपरेटिंग सिस्टम का डेब्यू
    Xiaomi HyperOS की लॉन्चिंग का हुआ एलान, जानें कब होगा नए ऑपरेटिंग सिस्टम का डेब्यू

    HighLights

    1. शाओमी के MIUI Android OS की जगह नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश हो रहा है।
    2. MIUI Android OS की जगह Xiaomi HyperOS को लॉन्च किया जा रहा है।
    3. Xiaomi HyperOS की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। वहीं, कंपनी की ओर से नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। कंपनी की Xiaomi14Series को एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया जा रहा है। जी हां, कंपनी की ओर से नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर आधिकारिक जानकारियां सामने आई हैं।

    MIUI Android OS की जगह आया Xiaomi HyperOS

    दरअसल, इस महीने की शुरुआत से खबरें आने लगी थीं कि शाओमी अपने MIUI Android OS को बदलने जा रहा है।

    MIUI Android OS को एक नए और रिडिजाइन्ड ऑपरेटिंग सिस्टम से बदले जाने की खबरें मिल रही थीं। इसी कड़ी में शाओमी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर नए ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi HyperOS को लेकर एलान कर दिया है।

    शाओमी के फाउंडर ने दी जानकारी

    शाओमी के फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से Xiaomi HyperOS को लेकर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि यह पल शाओमी के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ऐतिहासिक बनने जा रहा है।

    कई सालों की मेहनत के बाद कंपनी आखिरकार अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi HyperOS पेश करने जा रही है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम , Xiaomi HyperOS का ऑफिशियल डेब्यू Xiaomi 14 Series के साथ होने जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः मम्मी-पापा के लिए बेस्ट है Xiaomi का ये Smartphone, 5000mAh बैटरी और 7GB रैम जैसी खासियतों से जीत सकता है दिल

    शाओमी स्मार्टफोन के लिए ग्लोबली आ रहा ऑपरेटिंग सिस्टम

    दरअसल, शाओमी के फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को स्मार्टफोन के लिए ग्लोबली पेश करने को लेकर अभी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि शाओमी स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट को भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

    खबरें और भी