Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Redmi Note 7 फरवरी में भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स

    By Sakshi Pandya Edited By:
    Updated: Thu, 31 Jan 2019 08:30 AM (IST)

    Xiaomi ने एक पिक्चर के जरिए Redmi Note 7 के ग्लोबल लॉन्च का टीजर जारी किया है। Xiaomi India ने Redmi Note 7 के भारत में जल्द लॉन्च होने की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

    Xiaomi Redmi Note 7 फरवरी में भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi Redmi Note 7 फरवरी में भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने Redmi Note 7 को इस महीने की शुरुआत में ही अपने होम मार्केट में लॉन्च कर दिया था। अब Xiaomi ने एक पिक्चर के जरिए Redmi Note 7 के ग्लोबल लॉन्च का टीजर जारी किया है। Xiaomi India ने Redmi Note 7 के भारत में जल्द लॉन्च होने की घोषणा कर दी है। Xiaomi द्वारा जारी की गई Redmi Note 7 की पिक्चर में फोन के साथ ग्लोब का वॉलपेपर दिखाई दे रहा है। इसी के साथ यह भी हिंट दी गई है की भारत में यह फोन आपकी उम्मीद से काफी पहले लॉन्च होने जा रहा है। संभावना है की फोन को फरवरी की शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

    Xiaomi को Redmi Note 7 के बारे में जानकारी देते हुए काफी समय हो गया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है की फोन में 48MP का कैमरा होगा। Redmi Note 7 कंपनी का एक ही ऐसा फोन होगा जिसमे 48MP कैमरा होगा। वहीं, Xiaomi के सीईओ ने चीन में Redmi Note 7 के लॉन्च में यह बताया था की Note 7 Pro में सोनी सेंसर के साथ 48MP कैमरा होगा जो अगले महीने आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। अगर Xiaomi India का प्लान बदला तो भारत में Redmi Note 7 की जगह Note 7 Pro भी लाया जा सकता है।

    Redmi Note 7 Pro 48MP कैमरा के साथ आएगा लेकिन Redmi Note 7 से अलग इसमें सोनी सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। Note 7 में Samsung ISOCELL सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। खबरों की मानें तो Note 7 Pro में Sony IMX586 सेंसर का प्रयोग किया जा सकता है। इसका मतलब यह है की Redmi Note 7 Pro से ली गई पिक्चर्स कई मायनों में Redmi Note 7 से ली गई पिक्चर्स से बेहतर होंगी। Redmi Note 7 अगर Samsung ISOCELL सेंसर के साथ आएगा तो फोन लो-लाइट में भी बेहतर पिक्चर्स क्लिक करने में सक्षम होगा।

    कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 का बेस मॉडल 3GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 10,500 रुपये के करीब हो सकती है। इसका दूसरा मॉडल, 4GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज क साथ आएगा। इसकी कीमत लगभग 12,400 रुपये हो सकती है। अंत में, इसका 6GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज वाला वैरिएंट लगभग 14,500 रुपये की कीमत में आ सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    5G नहीं 6G पर काम कर रही है यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी

    नई Series के साथ भारत में दस्तक दे रहा है OPPO, ऑनलाइन मार्केट में मचाएगा धमाल

    TRAI अब आपको देगी बिना सेट-टॉप बॉक्स बदले DTH बदलने की आजादी

    खबरें और भी