Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Redmi Note 7 ने भारत में लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड, 4 हफ्ते में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Feb 2019 05:47 PM (IST)

    Xiaomi Redmi Note 7: Redmi के सीईओ Lu Weibing ने कहा था की Redmi ने एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस बयान के 4 हफ्ते बाद R ...और पढ़ें

    Xiaomi Redmi Note 7 ने भारत में लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड, 4 हफ्ते में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स
    Xiaomi Redmi Note 7 ने भारत में लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड, 4 हफ्ते में बिकी 1 मिलियन यूनिट्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi का Redmi Note 7 पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी चीन में पहली फ्लैश सेल 15 जनवरी को हुई। चीन में इसकी कीमत CNY 999 है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 10,400 रुपये होती है। इस स्मार्टफोन में मिलिट्री राडे बिल्ड क्वालिटी के साथ रियर पर 48MP का कैमरा दिया गया है। Redmi के सीईओ Lu Weibing ने तब कहा था की Redmi ने एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस बयान के 4 हफ्ते बाद Redmi ने Redmi Note 7 के 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री कर दी है। इसे Weibing के Weibo अकाउंट से शेयर किया गया है।

    Xiaomi Redmi Note 7 भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लॉन्च से पहले ही सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक बन गया है। पहले, Redmi Note 7 फरवरी 2019 में भारत में लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि फोन इस वर्ष मार्च में लॉन्च होगा। Note 7 के साथ कंपनी Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Xiaomi Redmi Go को भी लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि Redmi Go को फिलीपिन्स में 5,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया था। भारतीय कीमत की बात करें तो Redmi Go की कीमत 5,000 रुपये से 6,000 रुपये तक हो सकती है। जबकि Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये होने की उम्मीद है। Redmi Note 7 Pro तो 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

    Redmi Go के फीचर्स: Xiaomi ने ट्वीट कर बताया है कि Redmi Go में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। खबरों के मुताबिक फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। यह फोन एंड्रॉइड गो के तहत पेश किया गया है। आपको बता दें कि यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन होगा।

    जानें Redmi Note 7 Pro की डिटेल्स: Redmi Note 7 Pro दिखने में Redmi Note 7 की तरह ही होगा। लेकिन यह वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। साथ ही इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी ज्यादा होगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस एलटीपीएस डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा। खबरों के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 दिए जाने की उम्मीद है। इससे पहले कहा गया था कि इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। खबर की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Google पर भारत में भी लग सकता है जुर्माना, जानें क्यों

    Jio GigaFiber इफेक्ट: यह कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ दे रही फ्री Amazon Fire TV Stick

    Xiaomi Redmi Note 7 अब मार्च में होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स समेत हर डिटेल